सड़क पर उत्पात मचा रहे और महिलाओं से छेड़-छाड़ कर रहे युवकों को रकने आई पुलिस तो गुंडो ने पुलिसकर्मी की पकड़ा कॉलर, गुस्साए कांस्टेबल ने बीच सड़क पर गुंडे की कर दी पिटाई; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

सड़क पर उत्पात मचा रहे और महिलाओं से छेड़-छाड़ कर रहे युवकों को रकने आई पुलिस तो गुंडो ने पुलिसकर्मी की पकड़ा कॉलर, गुस्साए कांस्टेबल ने बीच सड़क पर गुंडे की कर दी पिटाई; देखे विडियो।

सड़क पर उत्पात मचा रहे और महिलाओं से छेड़-छाड़ कर रहे युवकों को रकने आई पुलिस तो गुंडो ने पुलिसकर्मी की पकड़ा कॉलर, गुस्साए कांस्टेबल ने बीच सड़क पर गुंडे की कर दी पिटाई।

सड़क पर उत्पात मचा रहे और महिलाओं से छेड़-छाड़ कर रहे युवकों को रकने आई पुलिस तो गुंडो ने पुलिसकर्मी की पकड़ा कॉलर, गुस्साए कांस्टेबल ने बीच सड़क पर गुंडे की कर दी पिटाई; देखे विडियो।

सीहोर। शराब के नशे में धुत 5 गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। ये गुंडे मछली पुल पर महिलाओं को छेड़ रहे थे और राहगीरों को धमकाते हुए मारपीट कर रहे थे। दहशत के कारण कुछ दुकानदारों ने तो दुकान के शटर तक गिरा दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें काबू करने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली और झूमाझटकी करने लगा। जिसके बाद गुस्साए कांस्टेबल ने गुंडों की जमकर धुनाई कर सबक सिखाया।


मछली पुल पर हंगामा कर रहे गुंडों का पहला शिकार गैस सिलेंडर लेकर जा रहा हॉकर बना। उन्होंने उसे रोका और पैसे मांगने लगे। जब उसने मना कर दिया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। हॉकर जैसे-तैसे जान बचाकर भागा तो उन्होंने राहगीरों के साथ हरकतें शुरू कर दी। महिलाओं और युवतियों को रोककर उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू करने की कोशिश की तो वे उन पर ही हावी हो गए। झूमा-झटकी करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। एक ने तो कांस्टेबल की कॉलर ही पकड़ ली। कुछ देर बाद जब गुंडा काबू में आया ताे कांस्टेबल ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस बाद में सभी काे थाने ले गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...