Post Top Ad
Sunday, February 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, अखिल भारतीय समरसता सेमिनार का संस्मरण श्रवण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
राजगढ़/तलेन, अखिल भारतीय समरसता सेमिनार का संस्मरण श्रवण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। हैदराबाद के पास चिन जीर स्वामी आश्रम में चल रहे 2 फरवरी से 14 फरवरी तक अखिल भारतीय समरसता सेमिनार मैं मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर के आए नगर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सिंह पवार की उपस्थिति में सेमिनार संस्मरण श्रवण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य अशोक पाटीदार ने की। अखिल भारतीय समरसता सेमिनार मध्य प्रदेश से प्रतिनिधित्व करके आए प्रमोद पवार का स्वागत सम्मान शाल, श्रीफल व माला पहनाकर किया गया।
इस संस्मरण श्रवण कार्यक्रम में प्रमोद सिंह पवार ने चिन जीर स्वामी आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय समरसता सेमिनार का उद्देश्य व सेमिनार मैं आयोजित हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण यादव ने किया व आभार राजेश सत्यम ने व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद यादव, कैलाश मोहन यादव, स्नेह लता तिवारी, कैलाश वैष्णव, महेश पवार, गोरी लाल यादव, निशांत पारीक, श्रवण पाटीदार, मान सिंह यादव, लखन यादव, सतीश यादव, आनंद डांगरा, पवन यादव, धन सिंह यादव, बादल यादव, पिंकेश यादव, मोहित परिहार, अमन चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद