Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
18 वर्षीय नसीम ने अन्य धर्म की नाबालिग को फसाया प्रेमजाल में तो नाबालिग के पिता ने नसीम का किया ये हश्र।
18 वर्षीय नसीम ने अन्य धर्म की नाबालिग को फसाया प्रेमजाल में तो नाबालिग के पिता ने नसीम का किया ये हश्र।
उत्तर प्रदेश। लखीमपुर खीरी जिले में बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के पिता ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरे में बंद कर घर के आंगन में बने लैट्रिन के सेफ्टीक टैंक में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि कस्बे के दूसरे मोहल्ले के रहने वाले अजमत अली के 18 वर्षीय बेटे नसीम का दूसरे मोहल्ले की रहने वाली दूसरे धर्म की 17 वर्षीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात नसीम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जिसकी भनक प्रेमिका के पिता को लग गई। पिता ने नसीम को रंगे हाथों अपनी बेटी से मिलते पकड़ लिया।
इसके बाद प्रेमिका के पिता ने नसीम की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव बोरे में बंद कर घर के आंगन में बने लैट्रिन के सेप्टिक टैंक में डाल दिया। दोपहर करीब 11.00 बजे अजमत अली ने धौराहरा कोतवाली में अपने बेटे नसीम के लापता होने की सूचना दी और अपने बेटे नसीम को उसकी प्रेमिका के घर जाने की बात बताई थी। पुलिस ने नसीम के पिता अजमत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर लड़की के पिता से पूछताछ शुरू कर दी तो आरोपी ने गुनाह को कबूलते हुए बताया कि उसने नसीम की गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके बाद उसके शव को बोरे में बंद कर घर में बने लैट्रिन के सेप्टिक टैंक में डाल दिया था।
प्रेमिका के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने सरवन के घर के आंगन में बने लैट्रिन के सेप्टिक टैंक में भरे पानी को पंपिंग सेट से बाहर निकला और बोरे में बंद पड़े नसीम के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लड़की के पिता सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद