उत्तर प्रदेश, दबंगों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को किया घायल, पिता-पुत्र की आंखों में आई गंभीर चोटें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

उत्तर प्रदेश, दबंगों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को किया घायल, पिता-पुत्र की आंखों में आई गंभीर चोटें।

दबंगों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को किया घायल, पिता-पुत्र की आंखों में आई गंभीर चोटें।

उत्तर प्रदेश, दबंगों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को किया घायल, पिता-पुत्र की आंखों में आई गंभीर चोटें।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। ककोर मुख्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे अर्चना पत्नी भीम सिंह निवासी फतेहपुर सहायल औरैया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय ककोर में पहुंचकर बताया कि हमारा पिछले काफी समय से सरकारी बंटवारा का तहसील में मुकदमा चल रहा है। फिर भी अशोक सिंह ने खेत जबरन जोत लिया है और मूंग बोने जा रहे थे। राई ने काट ली है। दूसरे खेत मौजा दूवरी में इनके गेहूं खड़े हैं। जबकि किसी को कोई राइट नहीं है और खेत बोने का या फसल काटने का कोई अधिकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश, दबंगों ने मारपीट कर पिता-पुत्र को किया घायल, पिता-पुत्र की आंखों में आई गंभीर चोटें।

जबकि अशोक कुमार खेत जोत रहे हैं, तभी भीम सिंह पुत्र अर्जुन के मना करने पर धर्मेंद्र पुत्र अशोक, अशोक पुत्र अर्जुन सिंह, मुन्नू पुत्र सूरज, अंकित पुत्र मुन्नू निवासी फतेहपुर ने मेरे पति, बेटे अनुरूद और बेटी सुभी पुत्री के साथ मारपीट की जिससे उनकी आंखों में गंभीर चोटें पहुंचाई। लेकिन इसकी शिकायत थाना सहायल में की तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए ककोर मुख्यालय पुलिस अधीक्षक के पास आकर न्याय की गुहार लगा रही हूं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...