Post Top Ad
Thursday, March 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जिले में 24 मार्च से 31 मार्च तक मनाया गया क्षय सप्ताह।
रायसेन, जिले में 24 मार्च से 31 मार्च तक मनाया गया क्षय सप्ताह।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में 24 से 31 मार्च तक मनाए गए क्षय सप्ताह का समापन कार्यक्रम कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला क्षय समिति द्वारा सलामतपुर में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर दुबे द्वारा क्षय (टीबी) रोग के नियंत्रण एवं उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सांची बीएमओ सहित मैदानी अमले को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा, जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतिबाला, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सोमन दास भी उपस्थित रहे।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रीतिबाला सोनकर ने बताया कि विश्व क्षय दिवस 24 से 31 मार्च तक मनाए गए क्षय सप्ताह के तहत जिले में क्षय के रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने संबंधी विभिन्न गतिविधियां संपादित की गईं। रायसेन जिले में शैक्षणिक संस्थाओं, स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगों को क्षय रोग के लक्षण, उससे बचाव तथा क्षय रोग के उपचार के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जिला समन्वयक डॉ. आरती गंगवार को कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। क्षय सप्ताह के समापन कार्यक्रम में बीएमओ, सीएचओ, लैब टैक्नीशियन सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद