Post Top Ad
Thursday, March 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, तहसीलदार ने किसानों की समस्याओं का किया समाधान।
रायसेन/बरेली, तहसीलदार ने किसानों की समस्याओं का किया समाधान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय बरेली से लगभग 3 किलोमीटर दूर ग्राम भौडिया के सैकड़ों किसानों का नेशनल हाईवे 45 से क्रश हुई माइनर नहर से कुलापे के माध्यम से पानी खेत में पहुंचता है। इस बीच एक व्यक्ति द्वारा ढाबा बनाकर मिट्टी से बरहा को बंद कर दिया और ऊपर ढाबा बना लिया जिस कारण सैकड़ों किसानों के खेत मैं नहर माइनर से पानी नहीं पहुंच पा रहा था। किसानों ने सैकड़ों बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की मौके पर जांच करने अधिकारी पहुंच जाते थे लेकिन कार्रवाई कोई नहीं करता था। वर्तमान तहसीलदार निकिता तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेकर राजस्व अमले के साथ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू की मौजूदगी में ढाबा के सामने से अतिक्रमण हटाकर माइनर नहर से खेत तक पाइप ड़लवाई। नतीजा यह रहा कि किसानों को खेत तक पानी पहुंच गया और किसानो की डेढ़ साल पुरानी समस्या का कुछ घंटों में ही निराकरण हो गया।
ग्राम भौडिया के किसानों की पूर्व में लंबित शिकायत पर राजस्व पुलिस द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई। माइनर नहर से खेत तक जाने वाले कुलापे पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर किसानों के खेत तक पानी निकासी के लिए पाइप ड़लवाए गए जिससे किसानों के खेत तक नहर से पानी पहुंचना शुरू हुआ है।
निकिता तिवारी, तहसीलदार
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद