रायसेन, दो पक्षों में हुए विवाद में घायल लोगों से मिले मुख्यमंत्री, मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रूपए प्रदान करने का दिया आश्वासन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

रायसेन, दो पक्षों में हुए विवाद में घायल लोगों से मिले मुख्यमंत्री, मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रूपए प्रदान करने का दिया आश्वासन।

दो पक्षों में हुए विवाद में घायल लोगों से मिले मुख्यमंत्री, मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रूपए प्रदान करने का दिया आश्वासन।

  • गंभीर घायल व्यक्ति को 2 लाख तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान करने का आश्वासन।

रायसेन, दो पक्षों में हुए विवाद में घायल लोगों से मिले मुख्यमंत्री, मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रूपए प्रदान करने का दिया आश्वासन।

घातक रिपोर्टर, भोपाल।
रायसेन। जैथारी के पास ग्राम खमरिया में धुरेड़ी की शाम बच्चों के मामूली झगड़े के बाद बड़ा विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गया। पत्थरबाजी, गोली चलाने में बदल गई। घटना में 40 से अधिक घायल हो गए। अभी प्रशासन की एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है। दोनों पक्षो के 40 से ज्यादा लोग घायल हुए। 16 आरोपियों के खिलाफ नामज़द दर्ज। 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक लगभग 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगतसिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित भारी पुलिस बल तैनात। घायलों को जिला हॉस्पिटल से भोपाल के हमीदिया रिफर किया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह पहुँचे। घटना में घायल व्यक्तियों को देखने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमीदिया अस्पताल पहुंचे एवं मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख एवं गंभीर घायल व्यक्ति को 2 लाख तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान करने का आश्वासन दिया। रायसेन के सिलवानी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...