Post Top Ad
Saturday, March 19, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
उत्तर प्रदेश, पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर असलहा और आभूषण किया बरामद।
उत्तर प्रदेश, पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर असलहा और आभूषण किया बरामद।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। अजीतमल पुलिस ने गुरुवार की सुबह भीखेपुर हाईवे पुल के पास पांच लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास तलाशी में असलहा, नकदी, मिर्च पाउडर, आभूषण और बाइक बरामद हुई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली में जानकारी देते हुए एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह अजीतमल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए भीखेपुर बाग के पास खड़े हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सुबह लगभग तीन बजे बाग में छापामारा। पुलिस को देखकर मौजूद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम जालौन जिले के थाना रामपुरा के गांव छौना मानपुरा निवासी आशीष उर्फ मुनेश गुप्ता, जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा, मध्य प्रदेश के जिला भिंड के थाना रौन के मोहल्ला कुडरिया रौन निवासी शिव कुमार कुशवाह उर्फ बंटी, जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव परौसा निवासी राकेश गुप्ता व जालौन जिले के थाना रामपुरा के गांव छौना मानपुरा निवासी शिवेंद्र सिंह बताया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से तीन 315 बोर के तमंचे, छह कारतूस, चार पीली धातु की चूड़ियां, एक पीली धातु की अंगूठी, 8850 रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन, एक पैकेट मिर्च पाउडर, एक बाइक के अलावा चोरी करने के उपकरण मिले हैं।
पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सभी दिन में गाड़ियों से रेकी करते हैं। इसके बाद ताला बंद मकानों को अपना निशाना बनाते हैं। गिरफ्तार बदमाश राकेश गुप्ता ने बताया कि उसने शिव कुमार कुशवाह के साथ मिलकर एक माह पूर्व ततारपुर में एक व्यक्ति के घर में चोरी की थी। जहां से चुराई गईं चार चूड़ियां और एक अंगूठी उसने एक राह चलते व्यक्ति को बेच दी। इसके अलावा लगभग डेढ़ माह पूर्व अयाना थाना क्षेत्र के गांव हंसुलिया में चार घरों को निशाना बनाया था। हालांकि वहां से थोड़ा सा सामान मिला था। जिसे बेचकर उससे मिले रुपयों को आपस में बांट लिया था। बरामद बाइक के संबंध में बदमाश आशीष उर्फ मुनेश ने बताया कि उसने अजीतमल स्थित त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास 20 दिन पूर्व अपने साथी राधा बल्लभ उर्फ सोनू के साथ मिलकर एक व्यक्ति से छीन ली थी।
पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ में पकड़े गए बदमाश इटावा में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वह योजना भी बना चुके थे, लेकिन गिरफ्तारी होने से उनकी योजना फेल हो गई। पुलिस बदमाशों के साथ वारदातों को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद