Post Top Ad
Thursday, March 31, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
6 साल के मासूम का मां ने घोंटा गला, शव लेकर बिलखता रहा पिता।
6 साल के मासूम का मां ने घोंटा गला, शव लेकर बिलखता रहा पिता।
हरियाणा। मां को अपने बच्चों के लिए सबसे मजबूत सुरक्षा कवच माना जाता है लेकिन क्या कोई महिला अपनी ममता का गला घोंट सकती है? जी हां ऐसा हुआ है। हरियाणा के यमुनानगर में जहां एक महिला पर अपने ही बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा है। यमुनानगर के छछरौली इलाके में एक मां पर उसके देवर ने कुछ ऐसे ही आरोप लगाए है। जानकारी के मुताबिक जयधरी गांव के रहने वाले धर्मवीर जब अपने काम पर गए थे तो उन्हें सूचना मिली की उनके 6 साल के बेटे कन्हैया की तबीयत खराब हो गई है। बच्चे के पिता आनन-फानन में जिंदगी और मौत से लड़ रहे बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लाचार और बेबस पिता अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाकर अस्पताल के बाहर बिलख-बिलख कर रोने लगे।
मृतक बच्चे के चाचा तरणजीत ने उसकी मां बबली पर छह साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर गले को दबाने के निशान मिले हैं और उसकी मां अभी बेहोश है। बता दें कि धर्मवीर मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालते थे। उसके दो बेटे हैं और जिस बच्चे की मौत हुई वो उनका छोटा बेटा था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि जन्म देने वाली मां इतनी जलिम भी हो सकती है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद