Post Top Ad
Thursday, March 31, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
पत्नी को पड़ोसी ने कहा टमाटर तो भड़का पति, परिजनो के साथ मिलकर 56 साल के अधेड़ को उतारा मौत के घाट।
पत्नी को पड़ोसी ने कहा टमाटर तो भड़का पति, परिजनो के साथ मिलकर 56 साल के अधेड़ को उतारा मौत के घाट।
बिहार। मुंगेर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जगतपुर गांव में बाजार से लौटी महिला ने जब अपने पति को बताया कि एक शख्स ने उससे छेड़छानी की है तो उसके पति ने अन्य छह लोगों के साथ मिलकर कथित 56 साल के अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो महिलाओं को अरेस्ट कर लिया जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
दरअसल, यह मामला है कि टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी महेश दास अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी उसका पड़ोसी ब्रह्मदेव दास उसके घर पर आया और गाली-गलौज करने लगा। वह विरोध करने पर महेश दास के साथ मारपीट करने लगा, जिससे महेश दास जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। जिसके बाद परिजन उसे उठाकर तिलकारी गांव के एक चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की सूचना मिलते ही पिटाई करने वाला अपने परिवार के साथ फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम महेश दास तिलकारी हटिया से खरीदारी कर लौट रहा था। रास्ते में एक परिचित मिल गया जिससे वह बात करने लगा था। उसने उक्त व्यक्ति से कहा कि टमाटर लेना भूल गया, कई बार वह टमाटर-टमाटर बोला। इसी दौरान में उसके पड़ोसी ब्रह्मदेव दास की पत्नी उधर से गुजर रही थी। उसे लगा कि महेश उसे देख कर ही टमाटर-टमाटर बोल रहा है। उसने घर जाकर परिजनों को इस बारे में सूचना दी की कि महेश दास ने उसके साथ छेड़खानी की। इसी बात को लेकर ब्रह्मदेव और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक की पत्नी मंजू देवी के बयान पर टेटियाबंबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें ब्रह्मदेव दास, दिलीप दास, आकाश दास, पूजा देवी, पूनम देवी, सुबोध दास और उसकी पत्नी के नामजद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हल्की मारपीट की गई थी लेकिन धक्का लगने से वह गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। धक्का लगने से गिर जाने की वजह से हार्टअटैक होने से मौत की संभावना लग रही है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी। आरोपी ब्रह्मदेव दास का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी वह एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद