Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
67 साल की रामकली और 28 साल के भोलू को हुआ एक दूसरे से प्यार, लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए कोर्ट में दी अर्जी।
67 साल की रामकली और 28 साल के भोलू को हुआ एक दूसरे से प्यार, लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए कोर्ट में दी अर्जी।
ग्वालियर। न उम्र की सीमा हो, न जनम का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन' अभी तक हम सिर्फ इस गीत को सुनते थे और कल्पना करतें थे की क्या कोई प्रेम की इस अवस्था को भी प्राप्त कर सकता है लेकिन आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के एक प्रेमी जोड़े ने इस गीत को सार्थक कर दिया। प्रेम की इस सर्वोत्तम स्थिति में सफ़र कर रहे ग्वालियर जनपद के 28 साल के भोलू व 67 साल की रामकली ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रेम में जाति-पाति व उम्र का कोई बंधन नहीं होता। बता दें कि भोलू व रामकली पिछले 6 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं और आगे भी साथ रहना चाहते हैं। भविष्य में किसी तरह का विवाद ना हो और उनके रिश्ते को पहले से भी ज्यादा मजबूती मिले, इसके लिए उन्होंने ग्वालियर की एक अदालत से अपने रिलेशन की बकायदा नोटरी बनवाकर एक साथ रहने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के मुताबिक, कपल मुरैना जिले के कैलारस का रहने वाला है। 67 साल की रामकली और 28 साल का भोलू एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ में रहना चाहते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान कोई विवाद ना हो इसलिए दोनों ने नोटरी कराई है। नोटरी के लिए उन्होंने ग्वालियर के जिला न्यायालय में लिव इन रिलेशन में रहने के लिए अपने दस्तावेज पेश किए हैं। एडवोकेट के अनुसार विवादों से बचने के लिए जोड़े लिव इन रिलेशन की नोटरी तैयार कराते हैं। हालांकि कानूनी रूप से ऐसे दस्तावेज का कोई औचित्य नहीं होता, कांटेक्ट एक्ट केवल इस्लाम में मान्य होता है। कांटेक्ट हिन्दू विवाह अनुबंध की श्रेणी में नहीं आता है। बहरहाल जो भी हो 67 साल की रामकली की 28 साल के भोलू से प्रेम की यह कहानी इस समय खूब चर्चा में है।
Tags
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद