इंदौर, धूल-मिट्टी के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, भाजपा नेता के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के मकान तोड़ने का प्रशासन ने दिया आदेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

इंदौर, धूल-मिट्टी के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, भाजपा नेता के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के मकान तोड़ने का प्रशासन ने दिया आदेश।

धूल-मिट्टी के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, भाजपा नेता के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के मकान तोड़ने का प्रशासन ने दिया आदेश।

इंदौर, धूल-मिट्टी के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, भाजपा नेता के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों के मकान तोड़ने का प्रशासन ने दिया आदेश।

इंदौर। पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद भाजपा नेता उदय सिंह चौहान के बेटे सुजीत चौहान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गुस्साए गांव वालों ने बाईपास पर चक्का जाम कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गाड़ियों में आग लगा दी। कलेक्टर मनीष सिंह ने आरोपियों के देवपुरी कॉलोनी स्थित दोनों मकानों को तोड़ने का आदेश दिया है। ये दोनों मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। भाजपा नेता के बेटे की हत्या की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एसपी और अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को समझाया इसके बाद गांव वाले शांत हुए। इस घटना में घायल हुए तीनों लोगों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पिगडंबर गांव में राजा वर्मा नामक शख्स के यहां प्लॉट पर बोरिंग का काम हो रहा था। इसी दौरान धूल और मिट्टी उड़ने के चलते दूसरे पक्ष ने बोरिंग बंद करवाने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे, फिर चाकूओं से भी एक दूसरे पर हमला करने लगे। इसी दौरान भाजपा नेता उदय चौहान के इकलौते बेटे सुजीत को चाकू लग गया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुजीत की हत्या के आरोप में लोकेश वर्मा, मलकेश वर्मा, मन्नू कन्हैया लाल, रोहित बनबारी, भूरा सुंदर, दर्शन प्रकाश और राकेश डान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महू में भाजपा नेता के बेटे की हत्या मामले के बाद जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आरोपियों के देवपुरी कॉलोनी स्थित दोनों मकानों को तोड़ने का आदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...