रायसेन, मन्नतें पूर्ण होने पर करवाते है लोक नृत्य राई, हजारों श्रधालु पहुंचते है रंग पंचमी पर दर्शन करने माता जानकी और लवकुश मन्दिर मिनी करीला धाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

रायसेन, मन्नतें पूर्ण होने पर करवाते है लोक नृत्य राई, हजारों श्रधालु पहुंचते है रंग पंचमी पर दर्शन करने माता जानकी और लवकुश मन्दिर मिनी करीला धाम।

मन्नतें पूर्ण होने पर करवाते है लोक नृत्य राई, हजारों श्रधालु पहुंचते है रंग पंचमी पर दर्शन करने माता जानकी और लवकुश मन्दिर मिनी करीला धाम।

रायसेन, मन्नतें पूर्ण होने पर करवाते है लोक नृत्य राई, हजारों श्रधालु पहुंचते है रंग पंचमी पर दर्शन करने माता जानकी और लवकुश मन्दिर मिनी करीला धाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। ग्राम भानपुरगंज की टेकरी पर स्थित माता जानकी और लवकुश मंदिर मिनी करीला धाम पर प्रतिवर्ष रंग पंचमी प्रव के पावन अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ एंव विशाल मेले का आयोजन मिनी करीला मन्दिर समिति द्वारा किया जाता है। इस स्थान को (मिनी करीला भानपुरगंज) के नाम से यह स्थान प्रसिद्ध हो चुका है। यह लगभग 24 वर्षों से प्रति वर्ष रंगपंचमी के त्यौहार के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन यहां किया जाता है।


इस स्थान की प्राचीन मान्यता यह है कि श्रद्धालुओं द्वारा मांगीं गईं अपनी मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु क्षेत्र सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में माता जानकी और लवकुश मन्दिर मिनी करीला भानपुर टेकरी के दरबार पहुंच कर अपनी मनोकमना पूरी होने पर झण्डा चढ़वाते है। साथ ही विभिन्न जिलों से आई नर्तकियों द्वारा मशाल और टार्च की रोशनी में शाम से लेकर रातभर  लोक नृत्य (राई) के रूप में करवाते हैं।

रायसेन, मन्नतें पूर्ण होने पर करवाते है लोक नृत्य राई, हजारों श्रधालु पहुंचते है रंग पंचमी पर दर्शन करने माता जानकी और लवकुश मन्दिर मिनी करीला धाम।

रायसेन जिले में यह एक मात्र स्थान और मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान बताया जाता है जिसमें हर साल हजारों लोग दर्शन कर पूजा अर्चना करने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर झण्डा चढ़वाते है। लोकनृत्य (राई) बधाई करवाते है। इस आयोजन में जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एंव सुविधा की दृष्टि से मेले में पर्याप्त व्यवस्था मेला स्थल पर कराई जाती हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...