Post Top Ad
Thursday, March 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जिले में शांति, सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे होली, रँगपंचमी, शबे बारात सहित सभी त्यौहार।
रायसेन, जिले में शांति, सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे होली, रँगपंचमी, शबे बारात सहित सभी त्यौहार।
रायसेन। माह मार्च, अप्रैल तथा मई में आने वाले धार्मिक त्यौहार जिले में हर्षोल्लास और सद्भावना के साथ मनाए जाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले में 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को धुलेडी (होली) और शब-ए-बारात, 22 मार्च को रंगपंचमी, 2 अप्रैल को गुडी पडवा और चैती चांद, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को महावीर जयंती एवं अम्बेडकर जयंती तथा 3 मई को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। बैठक में कलेक्टर दुबे ने होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी तथा रंग पंचमी पर निकलने वाले जुलुसों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही होलिका दहन के स्थान पर बिजली तथा केबल के तारों को पर्याप्त ऊंचाई पर व्यवस्थित करने के लिए निर्देश बिजली कंपनी के अधिकारी को दिए गए। उन्होंने कहा कि पर्वो के दौरान बच्चे बिना बताए नदी, तालाबों में नहाने के लिए चले जाते हैं। कई बार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। माता-पिता, परिवार के बड़े सदस्य बच्चों को नदी, तालाबों के पास नहीं जाने दें। उन्होंने नगर पालिका, बिजली कंपनी सहित अन्य विभागों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम खण्डेरा स्थित खेड़ापति माता मंदिर में नवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले के संबंध में चर्चा के दौरान दौरान बैरेकेटिंग, रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। ताकि श्रृद्धालुओं को परेशानी ना हो। उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द और सद्भाव के साथ समस्त त्यौहार और पर्व मनाने की अपील की है। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल ने कहा कि त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए न सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पुलिस अमले द्वारा शांति और सौहार्द वातावरण में त्यौहार मनाए जाने के लिए पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने वाहनों को अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार से नहीं चलाने तथा नशा करके वाहन नहीं चलाने के लिए भी कहा। पुलिस अधीक्षक शहवाल समिति के सदस्यों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिए गए सुझावों पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, एसडीएम एलके खरे, हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष फरहान अली सहित समिति के सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद