उत्तर प्रदेश, जिला विधिक शिविर का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 17, 2022

उत्तर प्रदेश, जिला विधिक शिविर का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक।

जिला विधिक शिविर का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक।

उत्तर प्रदेश, जिला विधिक शिविर का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार दिनांक 16-3-2022 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया दिवाकर कुमार के निर्देशन में तहसील अजीतमल में ग्राम पंचायत शेखुपुर जैनपुर में एक विधिक शिविर साक्षरता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या बारे में बताया गया। तहसील अजीतमल से राजस्व निरीक्षक कृष्ण वीर सिंह ने बिना बेटी के घर का आंगन सूना रहता है, बेटी घर की रोशनी होती है, बेटियों को बराबर शिक्षा दें जिससे कि वह समाज में अपना योगदान दे सकें, बेटी की हत्या करना एक गंभीर अपराध है इसलिए बेटियों को सम्मान दें तथा बराबरी का दर्जा दे जानकारी से अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश, जिला विधिक शिविर का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक।

वही प्राधिकरण से पीएलबी देवानंद दीक्षित एवं गोविंद सिंह राजपूत ने कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराए जाने हेतु लोगों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ग्रामीणों को किसी भी आवश्यकता के लिए तत्काल संपर्क में रहने के लिए कहा। वही प्राधिकरण पीएलबी गोविंद राजपूत द्वारा राजस्व विभाग में सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं जैसे किसी दुर्घटना का बीमा योजना एवं देवीय आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को तुरंत लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उक्त जागरूकता शिविर में ब्लॉक अजीतमल से योगेश कटियार ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शौचालय, आवास के बारे में जानकारी दी। उपस्थित कैंप में पीएलबी बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, रचना तिवारी, ग्राहक सेवा केंद्र भारतीय स्टेट बैंक के शांति स्वरूप राजपूत आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...