Post Top Ad
Thursday, March 31, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पत्थर-खोडों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली वन अमले ने पकड़ी, पत्थर माफियाओं में मचा हड़कंप।
रायसेन, पत्थर-खोडों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली वन अमले ने पकड़ी, पत्थर माफियाओं में मचा हड़कंप।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सामान्य वन मण्डल रायसेन के तहत आने वाले पूर्वी वनरेंज रायसेन सर्किल के तहत वन अमले ने 95 पत्थर-खोड़े जब्त किए हैं। मुखबिर से जानकारी जैसे ही वन संरक्षक अजय कुमार पांडेय, पूर्वी वनरेंज रायसेन के रेंजर एसएस राजपूत को मिली तो जंगल की गश्त कर रहे डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पवार, वनरक्षक रामकरन मालवीय, रूप सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह कुशवाह, नर्बदा प्रसाद नाथ अन्य वन अमले ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी मूरेलकलां निवासी पत्थर तस्कर महेंद्र सिंह ठाकुर, उसका भाई रंजीत ठाकुर के विरुद्ध वन अमले ने पीवार काटा है। इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली राजसात की कार्रवाई के लिए प्रकरण वन विभाग को भेजा। पत्थर-खोडों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को याकूबपुर कक्ष क्रमांक पीएफ 83-ए से पकड़ी थी। इसी तरह पश्चमी वनरेंज क्षेत्र से एक मिनी ट्रक वन अमले ने पकड़ा था। इसमें भसुआ भरा हुआ था। निस्तार जलाऊ लकड़ी डिपो रायसेन में वन कर्मियों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। मालूम हो कि पूर्वी वनरेंज में पहले भी एक भसुआ और दो पत्थर खोडों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली वन अमले द्वारा पकड़े गए थे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद