Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल (सी.बी.एस.ई शाखा) के कौशल्य क्लब के बच्चों का सराहनीय और अनुकरणीय पहल।
रायसेन/बरेली, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल (सी.बी.एस.ई शाखा) के कौशल्य क्लब के बच्चों का सराहनीय और अनुकरणीय पहल।
घातक रिपोर्ट, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल बरेली (सी.बी.एस.ई शाखा) के कौशल्य क्लब के सेकेंडरी कक्षा के बच्चों ने मंगलवार को मिस रौशनी शर्मा और अपूर्व चौबे (शिक्षक) के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण करके पूर्णत: ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के समक्ष विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उनका मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। कौशल्य क्लब डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल (सी.बी.एस.ई शाखा) के बच्चों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर के प्राचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के समक्ष मनमोहक नृत्य, कविता पाठ, उत्प्रेरक कहानियां, गायन-वादन तथा भाषण आदि जैसे पाठ्य सहगामी क्रियाओं की शानदार प्रस्तुति देकर स्थानीय विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन और सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर एक दूसरे को जानने-पहचानने, समझने व आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के साथ ही साथ सामाजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम के दौरान पी.एन. शर्मा (प्राचार्य), बी.पी. शिल्पी (हेड मास्टर), भावसिंह मढरया (वरिष्ठ शिक्षक), विजय उपाध्याय, संतोष धाकड, अमित धाकड, नितिन उइके, सुधा श्रीवास्तव, ज्योति शर्मा, आभा सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, माया सारिया, कुमुद द्विवेदी, निशा श्रीवास्तव, हीरा शर्मा, मनीषा सोलंकी और हाजरा बानो की उपस्थिति प्रेरणादायी रही। प्राचार्य सहित सभी उपस्थित महानुभावों ने बच्चों के अनूठे और शानदार प्रयास की सराहना की।
डेफोडिल्स परिवार इन सबके प्रति धन्यवाद प्रकट करता है। इस अवसर पर डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र रघुवंशी ने बच्चों के सामूहिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए डेफोडिल्स परिवार की तरफ से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर के प्रति अपनी शुभकामना देते हुए स्थानीय बच्चों के प्रोत्साहन स्वरूप 5100 रु की पुरस्कार राशि प्रदान की। अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा रघुवंशी तथा डेफोडिल्स परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद