रायसेन, ससुर बोला गलती से मैंने बहू के खिलाफ शिकायत कर दी, मुझे माफ कर दो वरना जिंदगी भर पछतावा रह जाएगा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 29, 2022

रायसेन, ससुर बोला गलती से मैंने बहू के खिलाफ शिकायत कर दी, मुझे माफ कर दो वरना जिंदगी भर पछतावा रह जाएगा।

ससुर बोला गलती से मैंने बहू के खिलाफ शिकायत कर दी, मुझे माफ कर दो वरना जिंदगी भर पछतावा रह जाएगा।

  • मंगलवार को परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में तीन परिवारिक विवादों का हुआ निराकरण।

रायसेन, ससुर बोला गलती से मैंने बहू के खिलाफ शिकायत कर दी, मुझे माफ कर दो वरना जिंदगी भर पछतावा रह जाएगा।

घातक रिपोर्ट, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। घर मे होने वाले विवादों से तंग आकर एक युवक अपनी पत्नी और बेटी को लेकर भोपाल जाकर रहने लगा। इसी बीच युवक के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ घर मे लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत कर दी। जब मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया तो कुछ और ही कहानी सामने आई, जिस पर युवक के पिता से पूछा तो उसने बताया कि मुझसे गलती हो गई, जो मैंने बहू के खिलाफ शिकायत की, मुझे माफ कर दो। वरना मुझे जिंदगी भर पछताने के सिवाय कुछ नही रहेगा। मामला ग्राम पगनेश्वर निवासी एक युवक का है। उसके घर में अक्सर पिता के साथ विवाद होता रहता था। एक रोज गुस्साए पिता ने उसे घर से निकाल दिया, बेटा भी अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ बैरागढ़ भोपाल में रहने लगा। इसके बाद उसके पिता ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायती आवेदन दिया। जिसमें कहा कि उसकी बहू घर मे विवाद करती है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सामने आया कि वास्तविक विवाद पिता और पुत्र के बीच है और पिता इस विवाद के लिए बहू को जिम्मेदार मानता है। इसी वजह से उसने शिकायत कर दी। बेटे ने बताया कि वह और उसकी पत्नी राजी खुशी से रहते हैं, पिता ने ही उन्हें घर से निकाल दिया था। और बहू की जेवर रकम भी रख ली। वही पिता ने बताया कि बेटा घर मे खर्च नहीं देता इसलिए उसने उसे निकाला था। अब भी उसका यही कहना है कि बेटा उसे खर्च दे। उसकी शादी का उस पर करीब 15 हजार कर्ज है। बेटे ने कहा कि पिता चाहे तो रकम बेचकर कर्ज चुका दे, उसे रकम नहीँ चाहिए। बस उसे सुकून से रहने दे। पिता ने स्वीकारा की उसने गलत आवेदन दिया है।इसके लिए उसने माफी भी मांगी।दोनों पक्षों को समझाइश दी गईं की वह एक-दूसरे के जीवन में दखल न दें और खुशी-खुशी रहें। एक अन्य प्रकरण में पाटनदेव निवासी एक युवक की बीते साल विदिशा निवासी युवती से शादी हुई थी। लेकिन पत्नी अक्सर मायके में ही रहती। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। पत्नी ने बताया कि उसका पति जो भी कमाता है पूरा पैसा न जाने कहाँ उड़ा देता है।वह उसे खर्चे, साड़ी खरीदने व ब्यूटी पार्लर के लिए हर महीने 5 हजार रुपये दे तो वह उसके साथ रहेगी। हालांकि पत्नी ने यह बात स्वीकारी की घर मे खाने पीने की सभी जरूरतें पूरी होती है। पति ने बताया कि वह महीने भर में 7 से 8 हजार रुपये कमाता है, जिसमे से 2 हजार पत्नी व 2 हजार पिता को घर खर्च के लिए देता है। पत्नी की मांग को गलत मानते हुए केंद्र ने उसे समझाइश दी और उसे पति की आय के अनुसार खर्च करने की सलाह दी, साथ ही पति को अपने दूसरे खर्चे कम करते हुए परिवार के लिए रुपयों की बचत करने की सलाह दी। इसके बाद दोनों साथ रहने के लिए रही हुए। तीसरे प्रकरण में पत्नी की किस अन्य व्यक्ति से संबंध होने के चलते दाम्पत्य जीवन टूटने की कगार पर पहुँच गया था। हालांकि पत्नी ने अपनी गलती को स्वीकार किया और आगे से इस तरह की कोई गलती न करने का वचन दिया। इसके बाद दोनों एक बार फिर साथ रहने के लिए राजी हो गए।

मंगलवार की बैठक में रखे गए थे कुल 6 प्रकरण

एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने व दूसरे प्रकरण में कई पेशियों के बाद भी पक्षकारों के अनुपस्थित रहने पर नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में आगामी तारीख दी गई है। परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, ममता दुबे एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक एसडीओपी अदिति भावसार की मौजूदगी में आयोजित की जाती है। जिसमें परिवारिक विवादों को आपसी सहमति के सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...