Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने मौत का इंजेक्शन लगाकर की हत्या।
प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने मौत का इंजेक्शन लगाकर की हत्या।
उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ में में 22 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जहरीला इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, क्लीनिक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिला था। यह घटना क्वार्सी थाना इलाके के जीवनगढ़ की है। पुलिस के मुटबुक, सूचना मिली थी कि क्वार्सी थाना इलाके के जीवनगढ़ मोहल्ले की गली नंबर 1 में एक घर के अंदर महिला का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने मौके से कई चीजें एकत्रित कर जांच की।
प्रथम दृष्टया ये प्रतीत हो गया था कि घटनास्थल पर एक से ज्यादा लोग रहे। दो सीरिंज भी मौके पर पुलिस ने बरामद कीं। वहीं युवती के परिजन ने जो तहरीर दी है, उसमें ये कहा गया है कि मृतक युवती का रिजवान नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक निजी अस्पताल में दोनों काम करते थे, युवती रिजवान पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वहीं आरोपी रिजवान ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि ओवरडोज इंजेक्शन में कुछ मिलाकर युवती को लगा दिया था, इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। जहां पर शव मिला, वहां पर पहले डिलीवरी कराई जाती थी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद