Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की मौके पर मौत, दो बुरी तरह घायल।
UP, दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की मौके पर मौत, दो बुरी तरह घायल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर सोमवार की शाम दो बाइकों की सामने-सामने जोरदार भिंड़त हो गयी। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलते दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव हरसहाय का पुरवा निवासी अभिलाख पुत्र लक्ष्मी चंद्र राजपूत व चरन सिंह पुत्र नरेश राजपूत सोमवार को अहमदाबाद जाने के लिये बस का टिकट बुक कराने मुरादगंज गये थे। जहां से वह वापस अपने गांव के लिये निकले थे।
कानपुर देहात के थाना सट्टी के गांव जरी मौजा किशनपुर निवासी अमर सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद साथी प्रदीप कुमार पुत्र राम सेवक को लेकर बाइक अपनी पुत्री पूजा को छोड़ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ब्यौरा नवलपुर गांव आया था। जहां से वह वापस गांव कानपुर देहात जा रहा था। महाराजपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गये और अमर सिंह और प्रदीप कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अभिलाख और चरण सिंह बुरी तरह घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद