आगर-मालवा, कलेक्टर-एसपी ने माँ बगलामुखी मंदिर का किया निरीक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

आगर-मालवा, कलेक्टर-एसपी ने माँ बगलामुखी मंदिर का किया निरीक्षण।

कलेक्टर-एसपी ने माँ बगलामुखी मंदिर का किया निरीक्षण।

आगर-मालवा, कलेक्टर-एसपी ने माँ बगलामुखी मंदिर का किया निरीक्षण।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मन्दिर पर बुधवार को कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर पहुंचे। उन्होंने गर्भ गृह में बैठकर मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की एवं दर्शन किए तत्पश्चात उन्होंने आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर अवधेश शर्मा के द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियों में जहां कमियां दिखी उन्हें तुरंत सही करने का निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए लगाई गई रेलिंग तथा वाहन पार्किंग स्थल इत्यादि जगह पर घूम कर निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया पहुँचे। सुसनेर एस डी एम सोहन कनास, एसडीओपी नाहर सिंह रावत, नलखेड़ा तहसीलदार पारश  वैश्य, नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी, कस्बा पटवारी अजय सिंह खींची, सीएमओ बाबू सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...