Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में लीक हुए पेपर को लेकर छात्रों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/उदयपुरा, मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में लीक हुए पेपर को लेकर छात्रों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। उदयपुरा के अभ्यार्थियों ने मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त किए जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नाम उदयपुरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। ज्ञात हो की उक्त परीक्षा के कथित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रदेश के अभ्यार्थियों ने व्यापम पर पेपर लीक कराने का लगाया आरोप। विगत दिनों मध्य प्रदेश प्राथमिक पात्रता परीक्षा 2020 ऑनलाइन पेपर 5 मार्च से 26 मार्च तक शासन द्वारा मध्य प्रदेश प्राथमिक परीक्षा 2020 ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें 25 मार्च को होने वाले पेपर के पूर्व में ही सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया। इसको लेकर छात्रों का अंदेशा है कि बाकी अन्य पेपर भी इसी तरह लीक हो सकते हैं या लीक किए गए हो जो छात्रों के साथ उनके भविष्य के साथ छलावा है। ज्ञापन में मांग की गई है की मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का ऑनलाइन पेपर लीक हो जाने के कारण संपूर्ण परीक्षा निरस्त की जाए एवं दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए एवं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 पुनः ऑफलाइन के माध्यम से जिला मुख्यालय पर पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर परीक्षा कराई जाए एवं परीक्षा के पूर्व पदों की घोषणा की जाए। ज्ञापन देने कमलेश कुमार, कपिल दीक्षित, उमेश रजक, हर्ष धाकड़, रोहित राजपूत, कौशल रघुवंशी, फूल सिंह लोधी, दीपक साहू, केसी साहू, दिनेश राजपूत, अंकित साहू, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि छात्र उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद