Post Top Ad
Thursday, March 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने एनपीएस का किया दहन।
राजगढ़/तलेन, पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने एनपीएस का किया दहन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर पुरानी पेंशन प्राप्ति के लिए सांकेतिक रूप से शाउमावि तलेन जिला राजगढ़ के सामने होली में एनपीएस का दहन किया गया। वास्तव में 1 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू की गई जबकि मध्यप्रदेश में एक लाख 25 हजार शासकीय विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक भी है जो पुरानी पेंशन के अधिकारी हैं। किन्तु 2011 से एनपीएस की पात्रता प्रदान की वर्तमान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में एनपीएस के कारण नाममात्र की 500 रूपये से 2000 रूपये पेंशन बन रही है जिसके कारण कई कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हुए व दिवंगत हुए का परिवार आर्थिक तंगी में जीवनयापन कर रहा है। इसी आक्रोश को होली में एनपीएस रूपी बुराई को जलाकर मध्यप्रदेश शासन से नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि जोड़ते हुए ओपीएस की मांग की जा रही है। आगामी 23 मार्च को ब्लाक केन्द्र, 27 मार्च को जिला केन्द्र में पुरानी पेंशन प्राप्ती के लिए शंखनाद किया जाएगा। एनपीएस के होली दहन में गोपाल यादव, अनिल यादव, स्नेहलता तिवारी, सुशीला सिंह, भानेरिया, प्रमोद सिंह, अवधेश यादव आदि उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद