Post Top Ad
Thursday, March 17, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
उत्तर प्रदेश, अंतर्राजीय चोर गैंग के नौ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।
उत्तर प्रदेश, अंतर्राजीय चोर गैंग के नौ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग के सरगना समेत नौ शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाख 40 हजार रुपये के अलावा आभूषण, दो कार व चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातें हुईं थीं। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को कुछ संदिग्ध सिद्धेश्वर गार्डन के पास तिराहे पर दो कार के साथ खड़े दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम दिबियापुर के राणा नगर निवासी सुधीर कश्यप, कन्नौज के थाना तिर्वा के मंडी बाजार निवासी प्रदीप बाथम व शिवम प्रजापति, कन्नौज के मोहल्ला चौधरी सहाय निवासी आशीष प्रजापति, यहीं के मोहल्ला भाग्यनगर बजरिया मकरनगर निवासी सुजीत कुशवाहा, थाना ठठिया के गांव बेहटा निवासी सुरेश उर्फ लल्ला, इसी थाना क्षेत्र के गांव कठेरा निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पंडित, थाना तिर्वा के रानी अवंतीबाई नगर कसबा निवासी अश्वनी सोनी, कन्नौज सदर के मोहल्ला भगवानपुर बजरिया निवासी अजीत उर्फ अमित कुशवाहा हैं।
एसपी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गैंग है। गैंग के सरगना प्रदीप बाथम व सुधीर कश्यप हैं। बताया कि आरोपी बंद मकानों व दुकानों की रेकी करते थे। रात को चोरी व नकबजनी की घटना करते थे। सरगना घटनाओं को अंजाम देने से पहले गैंग के साथियों से रेकी करवाते थे। एक ओमनी व एक टाटा सफारी कार का उपयोग करते थे। कारों को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के पास से चांदी की सात जोड़ी पायल, एक करधनी, तीन चूड़ा, एक सिंगल पायल, बिछिया, दो पायल के कुंदे, तीन तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, एक लाख 40 हजार नकद, 10 मोबाइल, एक एलईडी टीवी समेत भारी मात्रा में अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी औरैया के अलावा इटावा, कन्नौज, जालौन, ललितपुर, कानपुर देहात समेत अन्य कई जिलों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी दी है।
गैंग का सरगना प्रदीप बाथम शातिर अपराधी है। वह अपनी कार पर अंतरराष्ट्रीय ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन, डिस्ट्रिक प्रेसिटेंड सोशियल प्रोटेक्शन, कन्नौज, यूपी का स्टीकर लगाकर चलता था। जिससे कि कोई भी उस पर शक न कर सके। यही नहीं शहर में गोविंद नगर मोहल्ले में किराए के कमरे में काफी दिनों से रह रहा था। यहीं पर सभी शातिर गैंग के सदस्य जुटते थे और वारदातों को अंजाम देने के बाद यहीं पर आकर रुकते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव नगला चैनसुख से एक माह पहले एक घर से सोने-चांदी के आभूषण पार किए थे। लगभग पखवाड़े भर पूर्व शहर में जेसीस चौराहे के पास स्थित काली देवी मंदिर से एलईडी व दान पात्र के रुपये व इन्वर्टर, बैटरी चोरी किए थे। नरायनपुर मोहल्ले में जय काली गार्डन के पास घर का ताला कटर से काटकर गहने व रुपये चुराऐ थे। मोहल्ला नरायनपुर के अलावा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद