Post Top Ad
Monday, March 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शिवमय होगा रायसेन शहर, शिवमहापुराण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू।
रायसेन, शिवमय होगा रायसेन शहर, शिवमहापुराण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नगर के स्थानीय दशहरे मैदान में विठलेश्वर धाम सीहोर वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवकथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से 3 से 9 अप्रैल से शुरू होने वाली शिवमहापुराण कथा प्रवचन की तैयारियाँ जोरशोर से शुरू हो गई हैं। कथा स्थल का जायजा लेने रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एसडीएम एलके खरे के साथ अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के सदस्य पहुँचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाली कथा सुनने वाली भीड़ को लेकर कथा स्थल पर की जा रही बैठक व्यवस्थाओं के विषय में कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा समिति को दिशा निर्देश भी दिए हैं। यहां पीने के पानी व्यवस्था, टेंट और वाहन पार्किंग व्यवस्था का रखें विशेष खयाल। इसके के लिए पुलिस और नगरपालिका प्रशासन को निर्देश दिये गए। आयोजन समिति एवं अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के सदस्य डॉ. एसी अग्रवाल ने बताया कि आयोजन स्थल पर 90 हजार वर्गफीट का टेंट लगाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु आराम से पंडाल की छांव में कथा का आनंद ले सकें। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। समिति ने कथा सुनने आने श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया हैं कि सभी श्रद्धालु हो सके तो पीने का पानी की बॉटल अपने साथ लाऐं जिससे अव्यवस्था से बचा जा सके। साथ ही निर्वाध रूप से शिवमहापुराण कथा का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा सोने के जेवर आदि पहनकर कथा में आने से बचने की सलाह भी समिति ने जारी की हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद