Post Top Ad
Monday, March 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, पचमढ़ी से चिंतन-मंथन कर वापिस लोटी शिवराज केबिनेट रूकी बरेली, जीके होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
रायसेन/बरेली, पचमढ़ी से चिंतन-मंथन कर वापिस लोटी शिवराज केबिनेट रूकी बरेली, जीके होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के साथ 26 और 27 मार्च को प्रकृति की के बीच पचमढ़ी में अपनी टीम के साथ चिंतन मंथन बैठक कर रविवार को 10 बजे वापस लौटे। बस से पचमढ़ी से भोपाल जाते वक्त मुख्यमंत्री मंत्री मंडल संघ बरेली जीके पैलेस होटल में रुके जहां पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संघ चाय पर चुसकीया ली। बरेली पहुंचने पर उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंत्रिमंडल का होटल में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के चेहरे पर खुशी देख ऐसा लग रहा था जैसे प्रकृति के बीच बिताए 2 दिन की यात्रा अच्छी रही। 25 मार्च को भोपाल से पचमढ़ी जाते वक्त डिनर के लिए भी मुख्यमंत्री जीके पैलेस में रुके थे। मुख्यमंत्री पचमढ़ी से जब लौटे तो जीके पैलेस होटल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। डीआईजी जगत सिंह राजपूत, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शाहवाल, एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार निकिता तिवारी, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू सहित राजस्व पुलिस सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी इस बीच मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रिमंडल का बरेली जीके पैलेस होटल में पूर्व मंत्री सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत एवं पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, जनपद अध्यक्ष मकरंद सिंह पटेल, जिला मंत्री राजेंन्द्र सिंह ठाकुर, पवन रघुवंशी, लाखन सिंह राजपूत, जीतेंद्र सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, विक्की राजपूत सहित होटल के संचालक वर्मा परिवार के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री संग मंत्रीगणों का पुष्प मालाओं से बरेली आगमन पर स्वागत किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद