Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, शिक्षक अध्यापक संघ की बैठक आयोजित, राजेंद्र लोधी बने ब्लॉक अध्यक्ष।
रायसेन/उदयपुरा, शिक्षक अध्यापक संघ की बैठक आयोजित, राजेंद्र लोधी बने ब्लॉक अध्यक्ष।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। बीआरसी भवन में ब्लॉक के समस्त शिक्षक अध्यापक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र लोधी को उदयपुरा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि 1 वर्ष से अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था जिससे गतिविधियां लगातार शून्य थी। प्राचार्य एसपी मिश्रा और बीआरसी राजेश यादव की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अध्यापक सम्मिलित हुए। अध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र लोधी को नियुक्त किया।
शाम 4.00 बजे से आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम ओपी ठाकुर, उमेश श्रीवास्तव, संजू चौहान, संदेश साहू, गंगाराम रघु, लखन पवैया सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से किसी एक नाम पर बनाने की बात कही। उपस्थित समुदाय ने राजेंद्र लोधी को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसे प्राचार्य एसपी मिश्रा और बीआरसी राजेश यादव द्वारा माला पहनाकर अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ओल्ड पेंशन इस स्कीम के तहत लगातार आंदोलन जारी हैं। इस कारण समस्त अध्यापक शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए खाली पड़े अध्यक्ष के पद को सर्वसम्मति से भरा। इस अवसर पर ओपीएस संघ के अध्यक्ष ब्रज बिश्नोई, एमएल गोलियां, देवेंद्र रघु, संजू चौहान, रोहित शर्मा, गंगाराम रघु, दिनेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद