Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, विशाल शोभायात्रा के बीच स्वामी जी महाराज की हुई आगवानी।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, विशाल शोभायात्रा के बीच स्वामी जी महाराज की हुई आगवानी।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। विगत दिवस हीरापुर वाले स्वामी जी महाराज का डोभी सड़क मार्ग से तेंदूखेड़ा देर रात आगमन हुआ। जहां नगर के श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। कठोतिया तिगड्डा से ही रथ यात्रा के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विधायक निवास तक लोगों ने मंगल कलश वंदनद्वार सजाकर रखकर आतिशबाजी के बीच जगह-जगह स्वागत किया गया। विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा के बीच उनका पुष्पाहारों से स्वागत किया गया। लगभग अर्द्धरात्रि तक चली स्वागत श्रंख्ला के उपरांत स्वामी जी महाराज ने अपने आर्शीवचनों में धर्म प्रचार आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होना एक माध्यम महत्वपूर्ण विषय हुआ करता है। हमेशा लोगों को धर्म सेवा में संलग्न बना रहना चाहिए।
मंगलवार को विधायक निवास पर स्वामी जी महाराज के द्वारा राज राजेश्वरी देवी की पूजा अर्चना का क्रम जारी रहा।देर शाम तक चले अनुष्ठान के उपरांत भंडारा प्रसादी का क्रम भी जारी रहा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों ने पहुंच कर भाग लिया। स्वामी जी महाराज नगर के ही प्रतिष्ठित पवन नामदेव एवं रजनीश जैन के निवास पर पहुंच कर शिष्यों से मिले आर्शीवाद पूजन के उपरांत खमरिया एवं खिंरेटी के लिए रवाना हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद