इंसानियत हुई शर्मशार :- एक्सीडेंट में घायल की मदद के बहाने युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, चाचा पड़ा रहा बेहोश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

इंसानियत हुई शर्मशार :- एक्सीडेंट में घायल की मदद के बहाने युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, चाचा पड़ा रहा बेहोश।

इंसानियत हुई शर्मशार :- एक्सीडेंट में घायल की मदद के बहाने युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, चाचा पड़ा रहा बेहोश।

इंसानियत हुई शर्मशार :- एक्सीडेंट में घायल की मदद के बहाने युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, चाचा पड़ा रहा बेहोश।

दिल्ली। नोएडा फेस वन के सेक्टर 5 के पास रेप का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल हुई नाबालिग से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात यहां बाइक से जा रहे चाचा और भतीजी का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में चाचा बेहोश हो गए और नाबालिग वहीं खड़ी होकर मदद मांगने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर मदद करने के बहाने आए एक युवक ने किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के सेक्टर में परिवार के साथ रहता है। वह पूजा सामग्री की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करता है। व्यक्ति ने बताया कि उनका भाई उनकी 16 वर्षीय बेटी को लेकर सेक्टर-8 स्थित उसकी नानी के घर गया था। वहां से लौटते वक्त सेक्टर 5 में उनकी बाइक से एक्सीडेंट हो गया, हादसे के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया, उसकी भतीजी घायल हो गई थी। तभी मौके पर अजय नाम का एक शक्स पहुंचा और मदद के लिए कहा और अपने साथ अस्पताल के बहाने चिराग दिल्ली ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...