राजगढ़/तलेन, ठंडे भोजन का भोग लगाकर की शीतला माता की पूजा अर्चना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

राजगढ़/तलेन, ठंडे भोजन का भोग लगाकर की शीतला माता की पूजा अर्चना।

ठंडे भोजन का भोग लगाकर की शीतला माता की पूजा अर्चना।

राजगढ़/तलेन, ठंडे भोजन का भोग लगाकर की शीतला माता की पूजा अर्चना।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। गुरुवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर नगर में स्थित शीतला माता के मंदिरों में अल सुबह 4.00 बजे से महिलाएं पूजा अर्चना करने पहुंची। महिलाओं द्वारा माता शीतला की पूजा अर्चना की तथा ठंडा बासा भोजन का भोग लगाया व घर-परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शीतला माता की पूजा अर्चना के बाद महिलाओं द्वारा होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर जल चढ़ाकर होलीका को ठंडा किया।

राजगढ़/तलेन, ठंडे भोजन का भोग लगाकर की शीतला माता की पूजा अर्चना।

देर सुबह तक महिलाएं मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचती रही। शीतला सप्तमी पर पूजा अर्चना करने पहुंची महिलाओं के घर के सभी सदस्यों ने उस दिन प्रसादी के रूप में एक दिन पूर्व तैयार ठंडा बासा भोजन ग्रहण किया। परंपरा के अनुसार शीतला सप्तमी के एक दिन पहले रात्रि में महिलाओं द्वारा पकवान व भोजन बनाया जाता है, जिसका अगले दिन शीतला सप्तमी पर शीतला माता के मंदिर में भोग लगाया जाता है। तथा उस दिन परिवार वालों द्वारा प्रसाद के रूप में ठंडा बासा भोजन को ग्रहण किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...