Post Top Ad
Thursday, March 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शिव भक्ति और शिवमहापुराण कथा को लेकर तैयार हैं जांबाज कार्यकर्ता और जिला-प्रशासन, समिति का गठन कर सौंपी जिम्मेदारी।
रायसेन, शिव भक्ति और शिवमहापुराण कथा को लेकर तैयार हैं जांबाज कार्यकर्ता और जिला-प्रशासन, समिति का गठन कर सौंपी जिम्मेदारी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में शिव भक्ति और शिवमहापुराण कथा के रसपान में डूब जाने के लिए हर एक जांबाज कार्यकर्ता तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से कथा 3 अप्रैल से शुरू होना है। इसे लेकर स्थानीय शगुन मैरिज गार्डन में मीटिंग आयोजित हुई। इसमें एसडीएम एलके खरे की मौजूदगी में हिंदू उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, जिला पत्रकार संघ रायसेन आदि सभी संघों के करीब 100 से अधिक पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हर एक जांबाज कार्यकर्ता ने कहा है कि हम ना सिर्फ चप्पे-चप्पे पर कथा और प्रवचन सुनने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं के लिए तैयार रहेंगे। बल्कि लोगों को भक्ति रस में डूब जाने के लिए माहौल में चार चांद लगा देंगे। ऐसा यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि इस कथा में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इतनी भारी भीड़ को कैसे सुरक्षा वव्यवस्थाओं का मोड़ देना है, कैसे वाहनों का आना-जाना करना है, ट्रैफिक व्यवस्था कैसी रहेगी, इसे लेकर जिला व पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी चिंतित है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मुस्तैद बनाना है इसके लिए नगर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने पूरे जांबाज कार्यकर्ता लगाने का वादा किया है। वहीं आरएसएस, विहिप, हिन्दू सेना, शिवसेना, बजरंग दल भी पूरी ताकत लगा देगी।
इधर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और लोगों में उत्साह व ऊर्जा लाने को लेकर डॉक्टर एसी अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, आर के सोनी, दिनेश अग्रवाल अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के सभी जांबाज लोगों ने माताओं, बहनों से यह निवेदन भी किया है। शिवमहापुराण कथा सुनने आए वस्त्र ऐसे पहने जिससे लगे कि पूरा पांडाल भक्ति रस में डूब गया है। यानी साड़ी, सलवार-सूट और पुरुष वर्ग कुर्ता पहने तो काफी अच्छा लगेगा। इस मीटिंग में हमने पहली बार देखा जब हर एक व्यक्ति अपनी ओर से कुछ ना कुछ धनराशि देने के लिए आतुर था। एक ही दिन में करीब 5 लाख से अधिक राशि एकत्रित हो गई। इस पर डॉक्टर एसी अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि पूरा हिसाब खर्चे का ब्यौरा उपलब्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति जब चाहे मांग सकता है। इसमें बहुत बड़ी धनराशि लगेगी। पांडाल छोटा था इसे एसडीएम खरे ने बड़ा करा दिया है। इसके लिए शहर के कई टेंट व्यवसायियों ने अपनी ओर से टेंट बढ़ाने के लिए लगाने के लिए वादा किया है। किसी ने पानी की व्यवस्था तो किसी ने सुरक्षा व्यवस्था तो किसी ने प्रचार-प्रसार व्यवस्था तो किसी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की व्यवस्था हर एक व्यक्ति ने अपनी ओर से कुछ ना कुछ देने का वादा किया। यह शहर के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी और बहुत ही बड़ी बात सामने आई है। मीटिंग के बाद हमें विश्वास हो गया है कि कार्यक्रम में चार चांद तो लगेंगे ही, वहीं शहर के हर एक व्यक्ति की जुबां पर हर-हर महादेव गूंजेगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद