Post Top Ad
Thursday, March 17, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
उत्तर प्रदेश, कोरोना के बाद होली के रंग में रंगा बाजार, खूब उड़ेगा गुलाल।
उत्तर प्रदेश, कोरोना के बाद होली के रंग में रंगा बाजार, खूब उड़ेगा गुलाल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। लोगों में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह हैं। फाग और होली गीतों के बीच जमकर रंग, गुलाल उड़ाने की तैयारी है। होली को लेकर बुधवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। चिप्स, पापड़, रंग, पिचकारी, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खरीदार उमड़े। आचार्य रजनीश अवस्थी ने बताया कि 17 मार्च गुरुवार को पूर्णिमा की रात में होलिका पूजन के साथ दहन किया जाएगा। 18 मार्च शुक्रवार को सुबह छह बजे से सुबह आठ बजे तक आखत डालने एवं पूजन करने का मुहूर्त है। इसी समय घरों में होलिका पूजन एवं आखत डालने का शुभ समय है। उधर लोगों ने होली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार को होली के दिन पूजा के लिए जहां बल्लियों की जमकर बिक्री हुई। तो वहीं गन्ना, हरे चने व गेहूं की बालियां भी खूब बिकीं। इस दौरान प्रति गन्ना 20 रुपये तो हरे चने 15 से 20 रुपये प्रति गट्ठर बिके। गेहूं की बालियां भी 10 रुपये में पांच बिकीं। गोबर की बल्लियों के दाम भी महंगे रहे, जिसमें 100 रुपये की 100 बल्लियां बिकीं। हालांकि होली जलाने के दौरान पूजा के लिए यह सभी बहुत ही जरूरी चीजें होने के चलते इनकी जमकर बिक्री हुई।
वहीं, जिले में होली का बाजार गुलजार है। ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार भी सज गया है। दुकानदारों ने गुजरात, कलकत्ता, दिल्ली आदि जगहों से कपड़ों के स्टॉक मंगवाए हैं। खरीदारों की भीड़ भी बढ़ गई है। किसी को होली के लिए परंपरागत तो किसी को डिजायनर रंग-बिरंगे कुर्ता-पैजामा पसंद आ रहे हैं। कुछ लोग कपड़ा खरीदकर दर्जी के यहां से सिलवा रहे हैं। जिले के 1683 चिंहित स्थानों पर आज होलिका दहन होगा। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। आग लगने की दशा में फायर ब्रिगेड विभाग ने भी कमर कस ली है। होली और शब-ए-बरात को लेकर सभी प्रमुख चौराहों पर तो फोर्स दिखेगा ही, सड़कों पर गलियों में भी पुलिस की टीमें सक्रिय दिखाई देंगी। हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी होते ही पलक झपकते ही मौके पर पहुंचने के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। सीओ फायर सर्किल प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि होली के दिन 18 मार्च को जिले की तीनों तहसीलों के साथ-साथ दिबियापुर केंद्र पर फायर ब्रिगेड पूरी तरह से सतर्कता के साथ मौजूद रहेगा। उनके पास आग की घटना से निपटने के लिए चार बड़ी गाड़ियां के अलावा एक छोटी गाड़ी भी मौजूद है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद