Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
दलित महिला ने गंदा पानी फेंकने से रोका तो दो युवको ने पति-पत्नी दोनों को पीटा, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।
दलित महिला ने गंदा पानी फेंकने से रोका तो दो युवको ने पति-पत्नी दोनों को पीटा, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।
पंजाब। अमृतसर में एक दलित महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी को महिला को बुरी तरह से पीटते देखा जा सकता है। पीड़ित महिला ने पिटाई का यह वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला को तूल पकड़ता देख पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। यह मामला अमृतसर के वल्ला मंडी इलाके का है। यहां पीड़ित महिला श्री गुरु तेग बहादुर फ्लैट्स नाम से बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहती है। इस फ्लैट के ऊपर साजन और राजन नाम के दो लोग रहते हैं। महिला का इन्हीं लोगों से ऊपर गंदा पानी फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ था।
पीड़िता के मुताबिक, राजन और साजन नाम के युवक उसके फ्लैट के ऊपर रहते हैं और ऊपर से गंदा फानी फेंकते थे। जब महिला ने उन लोगों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके पति के साथ मारपीट की। महिला शिकायत करने पुलिस स्टेशन जा रही थी कि राजन और साजन ने फिर उसके पति को पीटना शुरू कर दिया। जब महिला थाने में शिकायत करके वापस आई तो उन्होंने उसे भी पीट दिया और जातिसूचक शब्द कहे, पीड़ित महिला का नाम संदीप कौर है। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पहले महिला को धक्का मारते हैं और फिर उसके बालों को खींचकर उसे जमीन पर गिराते देते हैं। इसके बाद उसने महिला की लात-घूंसों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने पुलिस से इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित संदीप कौर की शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद