शराब माफियाओं के हौसले बुलंद :- छापा मारने गई टीम पर शराब तस्कर के चार बेटों ने मिलकर किया हमला, फायरिंग कर शराब माफिया को छुड़ाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 29, 2022

शराब माफियाओं के हौसले बुलंद :- छापा मारने गई टीम पर शराब तस्कर के चार बेटों ने मिलकर किया हमला, फायरिंग कर शराब माफिया को छुड़ाया।

बिहार। वैशाली जिले में अवैध शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मामला देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर खरजामा का है, घटना में कई उत्पाद विभाग के अधिकारी और कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मौके पर कई राउंड फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है। उत्पाद विभाग का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से फायरिंग की गई है। वहीं मामले को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस की टीम काम कर रही है। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया, हम लोग गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी करने गए थे, हमने एक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया और काफी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की।

शराब माफियाओं के हौसले बुलंद :- छापा मारने गई टीम पर शराब तस्कर के चार बेटों ने मिलकर किया हमला, फायरिंग कर शराब माफिया को छुड़ाया।

उन्होंने बताया की तभी उस शराब तस्कर के चार बेटों और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर हमारी टीम पर हमला कर दिया। पहले 2 राउंड फायरिंग की फिर ईंट और पत्थरों से हमला करने लगे, हमारी गाड़ी भी तोड़ दी। गिरफ्तार किए गए तस्कर को छुड़ा ले गए, साथ ही हमने जो शराब जब्त की थी उसे भी वे लोग ले गए। इस हमले में उत्पाद विभाग के कई कर्मी घायल हुए हैं, हम लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। उन्होने आगे बताया कि जान बचाकर जब हम बाहर निकले तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...