रायसेन/सिलवानी, जंगल मैं लगी आग ने आदिवासी की ली जान, धुएँ मैं दम घुटने से दर्दनाक मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 31, 2022

रायसेन/सिलवानी, जंगल मैं लगी आग ने आदिवासी की ली जान, धुएँ मैं दम घुटने से दर्दनाक मौत।

जंगल मैं लगी आग ने आदिवासी की ली जान, धुएँ मैं दम घुटने से दर्दनाक मौत।

  •  सोया रहा वन विभाग ? वन अधिकारियों पर उठे सवाल।

रायसेन/सिलवानी, जंगल मैं लगी आग ने आदिवासी की ली जान, धुएँ मैं दम घुटने से दर्दनाक मौत।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
सिलवानी। बुधवार को तहसील के ग्राम पंचायत पोनार के ग्राम गघर्रा के समीप चरगुवा एवं गघर्रा के जंगल से PF नंबर 667 से जलती हुई आग खेतों के ओर पहुंच गई आसपास के ग्रामीणों ने देखकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं आग जलते हुए जब जंगल से खेतों की तरफ पहुँचने लगी तो आग को देखकर ग्रामीण क्षेत्रों में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने पहुंचे ग्रामीणों द्वारा आग को काबू में नहीं कर पाए तो तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई जब तक फायर बिग्रेड आती तब तक बड़ेबीर आदिवासी, उम्र 60 वर्ष आग को बुझाने के दौरान धुंआ की चपेट में आकर बेहोश हो गया। इस आदिवासी की धुंआ में दम घुटने से मौत हो गई। यहाँ वन विभाग पीआर सवाल खड़े होते हैं की विभाग की नीद आग की घटनाओं पर कब खुलेगी वहीं इस घटना मैं विभाग के बीट प्रभारी व आँय अमला क्या कर्ता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग एवं पुलिस बल मोके पर पहुंचा। प्रशासन द्वारा शव को पीएम के लिए रेफर कर दिया गया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एसडीओपी पी एन गोयल ने बताया कि जंगल की आग उक्त वृद्ध के खेत तक पहुँच गई थी जिससे वह आग बुझाने का प्रयास करने लगा। वह आग से तो नही जला परन्तु आग के कारण उठे धुंआ की घुटन से वह बेहोश हो गया था। इस दौरान ऑक्सीजन का लेबल कम होने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम के लिये शव हॉस्पिटल पहुँचा दिया गया है। जिसका गुरुवार को पीएम होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...