Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई गई आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती।
रायसेन, हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई गई आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रातः समय साहू धर्मशाला में पूजन हवन किया गया। वही साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर माँ कर्मा की आरती उतारी गई एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात साहू धर्मशाला से दा रॉयल गार्डन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज जनों के अलावा अन्य समाज के जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा में महिलाएं सर पर कलश लेकर चल रही थी तो वहीं युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे।
ज्ञात हो कि कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद धामिक जलसों, रैलियों से भी प्रतिबंध हट गया है। लिहाजा इस वर्ष साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां कर्मा देवी की पूजन-हवन के पश्चात मां कर्मा की खिचड़ी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया। जगन्नाथपुरी में सबसे पहले मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है। कोरोना के कारण बीते दो सालों से आयोजन सांकेतिक रूप से हो रहा था। इस बार कोरोना कम होने से भव्य स्तर पर मां कर्मा जयंती मनाई गई।
नगर अध्यक्ष श्याम साहू ने मां कर्मा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतीत में उनकी पावन गाथा तथा उनसे सम्बन्धित लोकगीत और किवदतिया इस बात के प्रमाण है कि मां कर्मा देवी कोई काल्पनिक पात्र नहीं है। मां कर्मा देवी का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत 1073 सन 1017 ई. को प्रसिद्ध व्यापारी राम साहू के घर में हुआ था। मां कर्मा देवी बाथरी वंश की थीं। श्री राम साहू की बेटी कर्मा देवी से साहू समाज का वंश और छोटी बेटी धर्माबाई से राठौर समाज का वंश चला आ रहा है। इसलिए साहू और राठौर दोनों तैलिकवंशीय समुदाय के वैश्य समाज है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद