Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
UP, 31 मार्च तक सभी क्रय केंद्रो पर हो सारी व्यवस्थाएं।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बुधवार को गेहूँ खरीद से सम्बन्धित कार्यशाला व प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्यशाला में गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों को ई-शॉप के माध्यम से गेहूं खरीद करने, ऑनलाइन फीडिंग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को कृषक पंजीकरण सत्यापन करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष आधार लिंक्ड भुगतान की व्यवस्था के दृष्टिगत किसान का खाता आधार लिंक होने के साथ-साथ एन.पी.सी.आई. पर मैप होना आवश्यक है। जिलाधिकारी द्वारा इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक 45 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किए गए है। शेष 30 क्रय केन्द्रों का प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश ए.आर. को-आपरेटिव तथा सहकारिता विभाग के क्रय एजेन्सी प्रभारियों को जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा कृषक पंजीकरण का गुणवत्तापूर्ण सत्यापन त्वरित गति से करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा सभी क्रय केन्द्रों पर दो इलेक्ट्रानिक कांटे, छलना, पंखा, बैनर आदि की व्यवस्था प्रत्येक दिशा में 31 मार्च तक हो जानी चाहिए। क्रय केन्द्रवार नामित अधिकारियों को क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर ओके रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, समस्त एसडीएम, एआर को-आपरेटिव, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा मण्डी सचिव उपस्थित रहें।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद