रायसेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रारंभ हुआ बुलडोजर स्वरूप, आए फुल एक्शन में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 22, 2022

रायसेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रारंभ हुआ बुलडोजर स्वरूप, आए फुल एक्शन में।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रारंभ हुआ बुलडोजर स्वरूप, आए फुल एक्शन में।

  • गुंडे-अपराधी उनके घरों के साथ जमींजोद कर दिए जाएंगे - मुख्यमंत्री श्री चौहान।
  • कोई कमजोर अपने आपको असहाय महसूस ना करे, उनके साथ मुख्यमंत्री खड़ा है।

रायसेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रारंभ हुआ बुलडोजर स्वरूप, आए फुल एक्शन में।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
सिलवानी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गुंडे-बदमाशो के मकानों को खोदकर मैदान बना दूंगा। मामा का बुलडोजर चल पड़ा है और अब रुकेगा नही। गुंडे बदमाशो को ठिकाने लगाकर ही दम लेगा। उन्होंने गुंडे-बदमाशो से सख्त लहजे में कहा है कि गरीबो और कमजोरों को सताना बन्द कर दे या मध्यप्रदेश छोड़ दे। मुख्यमंत्री चौहान गत 18 मार्च को सिलवानी के खमरिया गांव में हुए विवाद में मृत राजू धुर्वे के परिवारजनों से चन्द्रपुरा में भेंट कर संवेदना व्यक्त करने के बाद ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह तथा डॉ. जयप्रकाश किरार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों और आदिवासियों के विरुद्ध होने वाले हर अत्याचार को सख्ती से रोका जाएगा और अत्याचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उल्लेख किया कि एक जमाने मे उन्होंने कहा था कि प्रदेश में डकैतों का सफाया करूंगा और आज प्रदेश में एक भी डाकू नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बुलडोजर पूरे प्रदेश में चल रहा है, चाहे सिवनी हो, श्योपुर, शहडोल या जावरा सब जगह गुंडे बदमाशो के मकानों को मैदान बना दिया है। उन्होंने आदिवासियों को आश्वस्त किया कि पूरे सरकार और मंत्री उनके साथ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि सर्चिंग कर सभी तरह के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि भोपाल से भी दी जा सकती थी लेकिन चन्द्रपुरा सिर्फ आया ही इसीलिए हूँ कि गुंडे बदमाशो को यह चेतावनी मिल जाये कि उन्हें सरकार छोड़ेगी नही।

रायसेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रारंभ हुआ बुलडोजर स्वरूप, आए फुल एक्शन में।

स्वर्गीय राजू के परिवार की जिम्मेदारी सरकार की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विवाद में अपनी जान गंवा चुके स्वर्गीय राजू धुर्वे के घर गए और उनकी पत्नी माया बाई को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि का चैक भेंट किया। उन्होंने उनके माता-पिता और पूरे परिवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सहायता स्वरूप मृतक के पिता और भाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 आवास के स्वीकृति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीनों बच्चों को प्रतिमाह 2-2 हजार रुपये और उनकी पत्नी को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वारदात में गंभीर घायलों को दो-दो लाख रू की सहायता राशि दी जाएगी। सभी घायलों के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...