उत्तर प्रदेश, दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी, तीन माह पहले दर्ज कराया था मुकदमा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 22, 2022

उत्तर प्रदेश, दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी, तीन माह पहले दर्ज कराया था मुकदमा।

दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी, तीन माह पहले दर्ज कराया था मुकदमा।

  • युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप।

उत्तर प्रदेश, दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी, तीन माह पहले दर्ज कराया था मुकदमा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने पर कोतवाली में धरने पर बैठने की बात कही है। साथ ही पीड़िता ने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने दो माह पहले मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह दिव्यांग है। चार वर्ष पूर्व वह अपनी सहेली की शादी में गई थी। तभी उसकी मुलाकात इटावा के लवेदी थाना निवासी विनोद कुमार से हुई। इन दोनों की मित्रता बढ़ती गई। बाद में विनोद पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। दिव्यांग होने के कारण उसको इलाज के लिए उदयपुर (राजस्थान) ले गया। बाद में इलाज के लिए नारायण सेवा संस्थान ले गया था, जहां पर डॉक्टर उसको समय-समय पर इलाज के लिए बुलाते रहे। इस दौरान भी विनोद साथ ही था। कहा कि साल 2019 में पीड़िता को घुमाने के लिए विनोद कैला देवी व अमृतसर ले गया। फरवरी 2020 में विनोद कुमार की आर्मी में नौकरी लग गई और वह ट्रेनिंग पर चला गया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली पोस्टिंग अरुणांचल प्रदेश में मिली। जुलाई 2021 में पहली छुट्टी पर वह पीड़िता घर आया और चार दिनों तक रुका। इस बीच विनोद का पीड़िता से शारिरीक संबंध बरकरार रहा, लेकिन वह शादी करने की बात कहता था। पीड़िता के पिता ने विनोद से अपनी बेटी की शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि उसके माता-पिता ने शादी के लिए मना कर दिया है। कहा कि माता-पिता ने लड़की के दिव्यांग होने का हवाला देकर शादी करने से मना कर दिया है। नौकरी लगने के दौरान पीड़िता के पिता ने तीन लाख रुपये और दस हजार रुपये मोबाइल के लिए दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि उसने तीन माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अभी भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने कहा कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अजीतमल कोतवाली के सामने आत्मदाह करेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...