Post Top Ad
Tuesday, March 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/पचोर, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई का होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित।
राजगढ़/पचोर, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई का होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/पचोर।
पचोर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह गत दिवस पचोर के अग्रवाल मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर, विशेष अतिथि पूर्व संसदीय सचिव हनुमान प्रसाद गर्ग, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, प्रदेश सचिव घनश्याम शर्मा, रेखा नामदेव अशोकनगर, जिला अध्यक्ष संजयराठौर, जिला महासचिव अजय साहू के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व साफा पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद रोडमल नागर ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के विषय में अपनी बात रखी। इस दौरान अतिथियों द्वारा पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी गई। कार्यक्रम के दौरान जिले से आए समस्त पत्रकारों का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस आयोजन में विशेष रुप से संभागीय सचिव कमल चौरसिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीम खान, शाहिद पठान, राजेंद्र सिंह जाट, अरुण विजय वर्गी, प्रेम प्रकाश गुप्ता, कमल सक्सेना, जगदीश गुप्ता, प्रमोद सदानी, नीलू दुबे, बबीता जुलानिया, मनोज अग्रवाल, महेश भंडारी, काका कमल राजोरे मण्डल महामंत्री आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिले से पधारे सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली मिलन समारोह की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पचोर द्वारा किया गया। आभार जिला महासचिव अजय साहू द्वारा व्यक्त किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद