UP, पुलिस ने 48 किलो चंदन की लकड़ी और 100 किलो गांजा किया बरामद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 29, 2022

UP, पुलिस ने 48 किलो चंदन की लकड़ी और 100 किलो गांजा किया बरामद।

पुलिस ने 48 किलो चंदन की लकड़ी और 100 किलो गांजा किया बरामद।

UP, पुलिस ने 48 किलो चंदन की लकड़ी और 100 किलो गांजा किया बरामद।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रद्श।
उत्तर प्रदेश। पुलिस ने तोड़ी अवैध चंदन व गांजा तस्करों की कमर। पूरी टीम पर इनामों की बौछार औरैया 28 मार्च 22-औरैया पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा व चंदन की लकड़ी के तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 कुन्तल 05 किग्रा नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये, और 48 किग्रा चंदन की लकड़ी जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये व तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री तथा तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में लगातार जनपद में अभियान चलाया जा रहा था। विगत कुछ समय से जनपद औरैया में भी मादक पदार्थों की बिक्री तथा तस्करी की सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थी जिसकी रोकथाम तथा शिकंजा कसने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में एस.ओ.जी. टीम औरैया व समस्त थानों से कई टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये थे। गठित टीमों द्वारा जनपद की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तथा मुखबिर खास व अन्य लोगों को भी सूचना संकलन करने का तथा गोपनीय रुप से सूचना देने के लिए बताया गया था।  इसी क्रम आज मुखबिर द्वारा गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक बिना नम्बर की सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार से रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात की तरफ से बेला होते हुए कन्नौज की ओर जा रहे है जिनके पास भारी मात्रा नाजायज मादक पदार्थ है। इस गोपनीय सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एस.ओ.जी. औरैया व थाना बेला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कानपुर बेला तिराहे पर संघन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा बैरियर आदि लगाकर तथा आवश्यक बल प्रयोग कर सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार को कब्जे में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान दो लोगों 1. मोहम्म बिलाल पुत्र हाजी मोहम्मद अज्जम निवासी म.नं. 01 जफदरगंज थाना कोतवाली जनपद कन्नौज, 2. मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी नरायण पाण्डेय निवासी काहू कोठी सतरंजी मोहाल कलक्टरगंज कानपुर नगर को मौके से पकड़ा गया तथा एक व्यक्ति मोहम्मद आदिल पुत्र मकसूद अहमद निवासी शिवपुरी छपेड़ा पुलिया थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर (वांछित)अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

UP, पुलिस ने 48 किलो चंदन की लकड़ी और 100 किलो गांजा किया बरामद।

पकड़े हुए व्यक्तियों से बरामद कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नाजायज गांजा जिसका वजन करीब 01 कुन्तल 05 किग्रा (05-05 किग्रा के 21 पैकेट) तथा 02 बोरों में भारी मात्रा में अवैध चंदन की लकड़ी बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्तगणों से बरामद गांजा व चंदन की लकड़ी के सम्बन्ध में गहनता से पूछतांछ की गई तो गिरफ्तार अभियुक्त गणों में से मुख्य अभियुक्त मोहम्मद बिलाल ने पूछतांछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिछले कई सालों से गांजा व चंदन की तस्करी का कार्य कर रहा है पूर्व में भी जनपद कन्नौज से जेल जा चुका है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ राज्यों से चंदन की लकड़ी व गांजा को विभिन्न तस्करों से खरीदता है तथा वहां से कोरियर कम्पनी जिसमें स्काई किंग, ब्लूडार्ट, डेहली वेरी तथा अन्य कम्पनियों से 50-50 किग्रा के पैकेट बनाकर कोरियर के माध्यम से कानपुर भेजते है इसमें कोरियर कम्पनी के भी कर्मचारी जिसे जानकारी हो जाती है उसे भी पैसे देकर अपने साथ मिला लेते है तथा कानपुर से माल लेकर अपनी इस कार से कन्नौज तथा आस-पास के जनपदों में गांजे को 15-20 हजार प्रति किग्रा. की दर से बिक्री करते है। चंदन की लकड़ी को हम लोग उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ (जगदलपुर) के तस्करों से खरीदकर इसी माध्यम से कन्नौज में इत्र बनाने वाले तथा सुगन्धित तेल बनाने वाले व्यापारियों को 25-30 हजार रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचते हैं। हमारा साथी मनीष पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी नरायण पाण्डेय निवासी काहू कोठी सतरंजी मोहाल थाना कलक्टरगंज जनपद कानपुर नगर स्काई किंग कोरियर कम्पनी में काम करता है इसके माध्यम से हम लोग माल को कोरियर कंपनी से आसानी से निकलवाते है जिससे हमारा माल सुरक्षित मिल जाता है एवं उक्त बरामद गाड़ी हमारे भागे हुए साथी आदिल पुत्र मकसूद अहमद निवासी कल्याणपुर जनपद कानपुर नगर की है जिससे हम माल को कानपुर से कन्नौज ले जाते है तथा वहां से आस पास के जनपद में व कन्नौज में बिक्री कर देते है। अभियुक्तों से बरामद नाजायज गांजा व चंदन की लकड़ी के सम्बन्ध में थाना बेला पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।औरैया पुलिस द्वारा किये गये अति सराहनीय कार्य तथा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु अपर मुख्य सचिव- गृह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रु. 50,000 तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा रु. 50,000 के नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन द्वारा भी पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...