रायसेन, शराब के नशे में भाई और भांजे से विवाद में पत्थर के हमले से मामा की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

रायसेन, शराब के नशे में भाई और भांजे से विवाद में पत्थर के हमले से मामा की मौत।

शराब के नशे में भाई और भांजे से विवाद में पत्थर के हमले से मामा की मौत।

  • कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को भेजा जेल।

रायसेन, शराब के नशे में भाई और भांजे से विवाद में पत्थर के हमले से मामा की मौत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। थाना कोतवाली के तहत गुरुवार को होलिका दहन की रात 35 वर्षीय युवक ने अण्ड़ोल गांव में शराब के नशे में धुत्त होकर अपने बड़े भाई और भांजे से उनके घर विवाद करने पहुंच गया। गुस्साए बड़े भाई और उसके भांजे ने मिल-जुलकर मारपीट कर पत्थर से सिर में मार दिया। जिससे उसकी खोपड़ी की हड्डी में गंभीर चोटें लगीं। जिससे उसकी खोपड़ी से रक्तस्राव होता रहा। लेकिन घायल जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए नहीं पहुंचा। परिजन बाद में शुक्रवार को दोपहर बाद एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल रायसेन में इलाज कराने के लिए दाखिल कराया। जहां शाम के वक्त इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

https://youtu.be/XJjYVlHciUE


कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि 35 वर्षीय कन्हैया लाल अहिरवार पिता जमना प्रसाद निवासी अण्डोल का शराब के नशे में अपने भाई और भांजे से घर के चबूतरे पर विवाद हो गया। जिसके चलते बड़े भाई और भांजे ने कन्हैया लाल से मारपीट करते हुए सिर में पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।बाद में शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत केस रजिस्टर्ड कर दिया है। मृतक के बहनोई रतिराम ग्राम कोटवार केवटी ने बताया कि उसका साला मृतक कन्हैया लाल शराब पीने का आदि था।मृतक की पत्नी विनीता बाई व 3 लड़कियां और 2 लड़के हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...