Post Top Ad
Saturday, March 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, राजू आदिवासी की मौत के बाद आरोपी का मकान ढहाने की तैयारी में प्रशासन।
रायसेन, राजू आदिवासी की मौत के बाद आरोपी का मकान ढहाने की तैयारी में प्रशासन।
घातक रिपोर्टर, भोपाल।
रायसेन। सिलवानी थाना क्षेत्र के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम में बीती रात 11.00 बजे दो पक्षों में विवाद के बाद राजू आदिवासी की मौत हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि लगभग 35 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें घायलों को सिलवानी व रायसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। आरोपी का मकान ढहाने की तैयारी पुलिस प्रशासन ने कर ली है।
एक खबरिया वेबसाइट के अनुसार पुलिस प्रशासन ने मौके पर जेसीबी बुलाकर मकान को ढहाने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं मृतक का शव भोपाल से पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जा रहा है। एक खबरिया वेबसाइट का दावा है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मकान को ढहाने की पुष्टि की है।
वही 13 लोगों को अभी तक इस प्रकरण में हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे, आईजी एवं डीआईजी उपस्थित हैं।
यह भी पढ़े :- रायसेन, बच्चों के मामूली झगड़े में दो पक्षों में हुआ विवाद, दुकान एवं मोटरसाइकिल में लगाई आग, एक की मौत।
वहीं सूत्रों की माने तो परिवर्तित नाम इकबाल अपनी बहन का इलाज करा कर लौट रहा था, तभी कुछ बस स्टॉप पर खड़े युवकों ने वीडियो बनाना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद युवक इकबाल अपने घर मोटरसाइकिल को खड़ी कर वापस लौटा और अन्य लोगों को साथ लाकर उसने मारपीट एवं विवाद खड़ा कर दिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि घटना में राजू आदिवासी की मौत हो गई, वहीं 35 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद