भाजपा को वोट देने पर बहू-बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा, पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 28, 2022

भाजपा को वोट देने पर बहू-बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा, पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर।

भाजपा को वोट देने पर बहू-बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा, पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर।

भाजपा को वोट देने पर बहू-बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा, पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर।

उत्तर प्रदेश। अमेठी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जन्म देने वाली मां की ही बेटे ने पत्नी के संग मिलकर पिटाई कर दी। कलयुगी बेटे ने ऐसा इसलिए किया कि मां ने चुनाव के दौरान बेटे की मर्जी के खिलाफ जाकर बीजेपी को वोट किया था। दरअस्ल, यह घटना जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव की है। यहां की रहने वाली सैमूला पत्नी इसहाक ने बताया कि करीब 30 सालों से वो यहां रह रही है। गांव के कृष्ण कुमार सिंह ने रहने के लिए जमीन दिया था उसी पर मकान बनाकर हम रह रहे हैं। इस चुनाव में कृष्ण कुमार सिंह ने कहा की चाची अबकी बार राजा साहब को कमल पर वोट देना, तो इस पर हमने कमल पर वोट दे दिया। बात जब बेटे व बहू को पता चली कि हमने कमल पर वोट दिया तो बेटे नसीम और बहू नजरुन ने गाली देते हुए लात-घूंसों से मारा। पीड़िता सैमूल ने बताया कि दोनों ने मुझे घर से निकाल दिया। कहा कि राजा के यहां जाकर रहो यहां दिखाई दी तो तुम्हें जान से मार डालेंगे। इस संबंध में पीड़िता ने एक तहरीर पुलिस में दी है। तहरीर पाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सच्चाई क्या है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...