Post Top Ad
Monday, March 28, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, म्रतक की पत्नी को दरोगा जी से सवाल पूछना पड़ा भारी, अपने आप को दबंग फिल्म का चुलबुल पांडेय मानने वाले दरोगा जी ने सुनाई भद्दी-भद्दी गालियां।
UP, म्रतक की पत्नी को दरोगा जी से सवाल पूछना पड़ा भारी, अपने आप को दबंग फिल्म का चुलबुल पांडेय मानने वाले दरोगा जी ने सुनाई भद्दी-भद्दी गालियां।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सुशासन के नाम पर योगी आदित्यनाथ को फिर से जनता ने मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है। औरैया जिले के दिबियापुर थाने के एक दारोगा ने उस सुशासन को तार-तार कर दिया है। मृतक के परिवार के साथ सहानुभूति की जगह दरोगा थाने में तम्बाकू खाते हुए जमकर हड़काता है और मृतका की पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियां देता है। मृतक की पत्नी का सिर्फ इतना पूछना था कि जिस ट्रैक्टर की टक्कर से उसके पति की मौत हुई, वह थाने से कैसे छूट गया। बस इस बात पर दरोगा जी आपा खो बैठे। थाने में बैठे सब इस दारोगा की तानाशाही देखते हैं, लेकिन बोल कोई नहीं पाता। आखिर नाम भी तो विशंभर पांडेय है जो खुद को थाने का दबंग फिल्म का चुलबुल पांडेय मानते हैं। थाने में मौजूद किसी अन्य फरियादी ने यह वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
11 मार्च को ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने वीजीएम कॉलेज दिबियापुर के पास बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सहायल के गांव पूर्वा क्षमा निवासी प्रताप उर्फ बलवंत की मौत हो गई थी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ट्रैक्टर थाने ले गई थी। परिजनों ने कोहराम मचा रहा था। अब मृतक की पत्नी हादसा करने वाले ट्रैक्टर का पता करने आई तो थाना दिबियापुर में दरोगा विशंभर पांडेय ने ट्रैक्टर कोर्ट से छूट जाने की बात कही। पूछने पर महिला को जमकर हड़काया। इसके अलावा भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। दरोगा जी सीट पर बैठे तंबाकू भी थूकते जा रहे थे। पूरा थाना यह सब देख रहा था लेकिन कोई इस पर बोला नहीं। किसी ने वीडियो बनाकर देर रात वायरल कर दिया। सोशल मिडिया पर पुलिस की इस कार्यशैली की जमकर किरकरी हो रही है। मामला वायरल होने पर मामले की जांच सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ नाथ को सौंपने की बात एसपी औरैया के ट्वीटर हैंडल पर दी गई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद