Post Top Ad
Monday, March 28, 2022
UP, देवेंद्र त्रिपाठी चुने गए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भारत विकास परिषद औरैया की वार्षिक आम सभा की एक बैठक स्थानीय गोपाल वाटिका में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर देवेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बैठक का शुभारंभ किया। आम सभा की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से इस वर्ष भी देवेंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष, अंकित गहोई को सचिव, हरमिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष एवं रेखा सिंह तोमर को महिला संयोजिका चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल ने उक्त नामो के सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा की एवं सभी दायित्वधारियों को दायित्व ग्रहण भी कराया। ततपश्चात चुने गए दायित्वधारिओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद गत वर्ष शाखा द्वारा किये गए कार्यों की रिपोर्ट भी सचिव अंकित गहोई द्वारा सदन में पढ़ी गयी। निर्वाचित होने पर शाखा अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस वर्ष भी औरैया शाखा ब्रह्ममवर्त प्रान्त में आप लोगों के सहयोग से अपना अग्रणी स्थान बनाने का प्रयास करेगी और पिछले वर्ष कोरोना की वजह से कुछ कार्य नही हो पाए थे उनको भी इस वर्ष किया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बोलते हुए कहा की प्रान्त आप लोगों को पूरा सहयोग करेगा एवं नवनिर्वाचित कार्यकरणी को शुभकामनाये दी। संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ल द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉक्टर शिव शरण सिंह परिहार, डॉक्टर योगेश विश्नोई, प्रभाष चौधरी, बेटा लाल शुक्ला, राम दीक्षित, गोपालजी वर्मा, लालजी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सौरभ पुरवार, जितेंद्र तोमर, ब्रजेन्द्र पांडेय, पीएन मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, अनन्त कुमार मिश्रा एवं दिनेश गुप्ता के अलावा काफी लोग उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद