Post Top Ad
Monday, March 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, अंतरराष्ट्रीय विश्व क्षय दिवस पर पवन हुए सम्मानित।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, अंतरराष्ट्रीय विश्व क्षय दिवस पर पवन हुए सम्मानित।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। अंतरराष्ट्रीय विश्व क्षय दिवस का कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिले को टीवी मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलवाई और लोगों का उत्साहवर्धन किया। टीवी कार्यक्रम के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप जिले के 6 ग्रामों को टीवी मुक्त घोषित किया गया है। इन ग्रामों में पिछले 3 वर्षों से टीवी का एक भी मरीज नहीं आया है, इसी तारतम्य में चांवरपाठा ब्लॉक की प्रमुख ग्राम पंचायत इमझिरा के ग्राम उमाह को भी सम्मिलित किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम नरसिंहपुर के अंतर्गत जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें जिला क्षय अधिकारी डॉ. देवेंद्र रिपुदमन सिंह द्वारा ग्राम पंचायत इमझिरा रोजगार सहायक पवन सोनी और आशा कार्यकर्ता सरस्वतीबाई मेहरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर डॉ. देवेंद्र ने कहा कि आज के ही दिन टीवी के बैक्टीरिया की खोज हुई थी और खांसने से इसके बैक्टीरिया हवा के सूक्ष्म कणों में मिलकर स्वास्थ्य के माध्यम से हमारे शरीर के फेफड़ों को संक्रमित करते हैं। जिससे खांसी, बुखार, भूख ना लगना, वजन कम, खांसी में खून का आना आदि कारण होते हैं। आगे डॉक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत इमझिरा में रोजगार सहायक पवन सोनी, आशा कार्यकर्ता सरस्वती मेहरा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दीपक बाजपेई द्वारा ग्राम को छय मुक्त बनाने में विशेष योगदान दिया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एएनएम पूना सेन, आंगनवाड़ी सहायिका साधना शर्मा, आशा कार्यकर्ता पुष्प लता ठाकुर आदि स्वास्थ्य कर्मियों एवं सभी ग्राम वासियों द्वारा द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद