तीन दोस्तो ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाए विडियो, वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने तक किया दुष्कर्म, बाद में सहेली की कर डाली मांग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 19, 2022

तीन दोस्तो ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाए विडियो, वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने तक किया दुष्कर्म, बाद में सहेली की कर डाली मांग।

राजगढ़। नरसिंहगढ़ में 10वीं की छात्रा को ब्लैकमेल करके तीन दोस्तों ने तीन महीने तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाया और धमकी देकर लगातार गैंगरेप करते रहे। इतना ही नहीं पीड़िता से उसकी सहेली की भी मांग कर दी। इस बात से परेशान पीड़िता ने परिवारवालों को घटना बताई, जिसके बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।

पुलिस के मुताबिक, 10वीं में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग सोमवार को पिता के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। उसने बताया कि आरोपी सुनील लववंशी को वह जानती थी। मार्च महीने में सुनील ने फोन पर बात की। अगले दिन फिर उसका कॉल आया और उसने स्कूल के बाहर मिलने बुलाया। उसने कहा - चलो तुम्हें आइसक्रीम खिलाकर लाता हूं। आइसक्रीम खिलाने के बहाने वह उसे बाइक से दोस्त समर लवंवशी के फूफा रामनारायण लवंवशी के मकान में गया है। जहां पर सुनील और समर ने दुष्कर्म किया।

तीन दोस्तो ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाए विडियो, वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने तक किया दुष्कर्म, बाद में सहेली की कर डाली मांग।

आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाते हुए धमकाया कि जब भी बुलाएं चले आना, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद 18 मार्च, 28 मार्च और 6 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आखिरी दिन उनके साथ एक और लड़का था, उसने भी दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी सहेली को भी साथ लेकर आए। सहेली को साथ लाने का लगातार दबाव बनाने से वह परेशान हो गई और पूरी बात अपने पिता को बताई। पुलिस ने धारा 366, 342, 376(2)(n), 376(3), 376(DA), 506,भादवि 3/4, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 22 साल के आरोपी सुनील लववंशी और 19 साल के समर उर्फ सोनू लववंशी निवासी ग्राम पांजरा को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...