पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 21, 2022

पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म।

पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म।

पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म।

बिहार। राजधानी पटना में एक 10 साल की मासूम लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि जब मासूम घर पर अकेले थी उस समय पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। साथ ही मासूम को धमकाया और कहा कि इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो वो उसका गला घोंटकर मार देगा। घटना के बाद से मासूम काफी डरी हुई है, दोनों परिवार एक दूसरे से परिचित हैं। मासूम की तबियत बिगड़ जाने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने बच्ची की जांच की और पता चला कि उसके साथ रेप की घटना हुई है। इसके बाद पीड़ित बच्ची के माता-पिता को बताया गया। फिर माता-पिता ने बच्ची से बात की और उसने परिजनों के सामने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। फिर मंगलवार देर शाम थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया।

पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...