रायसेन/सिलवानी, बंद पड़े दोनो फव्वारो की सफाई कराई जाकर कराया प्रारंभ, कार्यभार संभालते ही सीएमओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रेटिंग बढ़ाने प्रारंभ की कवायद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 3, 2022

रायसेन/सिलवानी, बंद पड़े दोनो फव्वारो की सफाई कराई जाकर कराया प्रारंभ, कार्यभार संभालते ही सीएमओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रेटिंग बढ़ाने प्रारंभ की कवायद।

बंद पड़े दोनो फव्वारो की सफाई कराई जाकर कराया प्रारंभ, कार्यभार संभालते ही सीएमओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रेटिंग बढ़ाने प्रारंभ की कवायद।

  • सफाई कामगारोे को दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता में लापरवही नही की जाएगी बर्दाश्त।

रायसेन/सिलवानी, बंद पड़े दोनो फव्वारो की सफाई कराई जाकर कराया प्रारंभ, कार्यभार संभालते ही सीएमओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रेटिंग बढ़ाने प्रारंभ की कवायद।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर की रेटिंग बढ़ाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा लगातार मशक्कत की जा रही है। ताकि नगर को स्वच्छ बनाया जा सके। लेकिन नगर परिषद में सीएमओ के रुप में राजेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा पदभार संभालते ही स्वच्छता की रेटिंग बढ़ाने कों लेकर कवायद तेज कर दी है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी सीएमओ शर्मा सफाई कामगारो को लेेकर नगर की सड़को पर उतरे तथा बजंरग चौराहा तथा बुधवारा बाजार में स्थित फव्वारा जो कि कई दिनो से बंद पड़े थे बल्कि कचरे में तब्दील हो गए थे। दोनो ही फव्वारो की सामने खड़े रह कर ना केवल सफाई कराई गई बल्कि पानी भरवाया जाकर कर चालु कराया गया। फव्वारा चालु हो जाने पर रात्रि के समय झिल-मिलाती लाईट की रोशनी में चौराहो की सुंदरता देखते ही बनती है। इसके अतिरिक्त सुलभ काम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया जाकर यहां पर व्याप्त आव्यवस्था को दुरुस्थ कर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ शर्मा ने बताया कि बस स्टेण्ड परिसर तथा थाना भवन के सामने स्थित सुलभ काम्प्लेक्स की सुंदरता बढ़ाने को लेकर में कबाड़ से जुगाड़ कर वाहनो के पुराने टायरो को नया लुक देकर रंग-रोगन करा कर उन्हे बैठने की कुर्सी का रुप दिया जा रहा है।

रायसेन/सिलवानी, बंद पड़े दोनो फव्वारो की सफाई कराई जाकर कराया प्रारंभ, कार्यभार संभालते ही सीएमओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की रेटिंग बढ़ाने प्रारंभ की कवायद।

ताकि कबाड़ हो चुके टायरो का उपयोग किया जा सके। साथ ही लोगो को बैठने के लिए भी आराम दायक कुर्सी की उपलब्धता हो सके। इसके अतिरिक्त नगर की स्वच्छता को लेकर अनेक कवायद की जा रही हैं। सीएमओ के मुताबिक सफाई कामगारों के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में संलग्न कर्मचारियो को निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के स्वच्छ भारत अभियान व विधायक रामपाल सिहं राजपूत की नगर को स्वच्छ बना कर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर रेटिंग पर लाए जाने की परिकल्पना को साकार करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो कर्मचारियो पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। सीएमओ शर्मा ने सड़को पर उतर कर नागरिको से भी अपील की है कि वह नगर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे। कचरा सड़को पर ना डाले, डोर टू डोर जाने वाले नगर परिषद के कचरा कलेक्शन वाहन में ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डाले। बल्कि किस तरह नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश की अन्य निकायो से बेहतर रेटिंग में लाया जा सके इसके लिए सुझाव भी दिए जावे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...